गणपति बप्पा मोरिया

Ganesh utsav starts

Allahabad: विध्नहर्ता भगवान गणेश का उत्सव मंडे से शुरू हो गया। सिटी के कई एरिया में लोगों ने बड़ी धूमधाम के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। अगले दस दिनों तक भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आस्था में सराबोर रहेंगे। दारागंज के महाराष्ट्र लोक सेवा मण्डल, कीडगंज का श्रीगणपति महोत्सव एवं शोभायात्रा समिति, करैला बाग कॉलोनी, कीडगंज के ही कोहराना सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव समिति व कटरा के मनमोहन पार्क, खुल्दाबाद व  मोहसिनगंज समेत दूसरे एरिया में गणपति बप्पा की स्थापना मंडे को हुई। यहां भव्य तरीके से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। इन पंडालों में दस दिनों तक भगवान को अलग-अलग पकवानों का भोग भी लगाया जाएगा और कई कल्चरल प्रोग्राम आर्गनाइज किए जाएंगे.