प्रयागराज ब्यूरो । प्रयागराज। दिव्या शुक्ला ने फांसी लगा ली। घटना सोमवार रात को हुई। दिव्या अपनी बहन के साथ रहती थी। किसी बात को लेकर उसका बहन से झगड़ा हो गया। दोनों बहनों में टेंशन से बातचीत बंद हो गई। बहन सब्जी लेने मार्केट चली गई। वह लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर मकान मालिक आ गए। पता चला कि दिव्या ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में ले लिया। परिजनों का घटना से रो रोकर बुरा हाल है।

पिता करते हैं खेती

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के चरिहर नांगी गांव के रहने वाले सुरेश चंद्र शुक्ला खेती करते हैं। उन्होंने दो साल पहले अपनी बेटियों संध्या और दिव्या को शहर पढऩे के लिए भेजा। दोनों बहने अल्लापुर में संदीप सरकार के मकान में किराए पर रहने लगीं। संध्या एमसीए कर रही है। जबकि दिव्या फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी।

शाम को हो गया झगड़ा

सोमवार शाम को संध्या और दिव्या के बीच झगड़ा हो गया। संध्या ने दिव्या को जमकर फटकार लगा दी। काफी देर तक दोनों में तेज आवाज में बहस होती रही। इसके बाद दोनों बहने चुप हो गईं। कुछ देर बाद संध्या सब्जी लेने चली गई। वह आधा घंटा बाद लौट कर आई। दरवाजा अंदर से बंद था। संध्या ने दरवाजा खटखटाया। कई बार आवाज दी। मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वह परेशान हो गई। उसकी आवाज सुनकर मकान मालिक आ गए। मकान मालिक ने रोशनदान र्से झांककर देखा तो अंदर दिव्या फांसी के फंदे पर लटक रही थी। मकान मालिक ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

सूचना मिलते ही मचा कोहराम

दिव्या ने फोन से अपने पिता को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता पिता रोने बिलखने लगे। गांव में आसपास के लोग भी आ गए। रात में ही परिजन शहर के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को दिन में पोस्टमार्टम के बाद बॉडी लेकर परिजन चित्रकूट चले गए।