Allahabad: शुक्रवार शाम भाजपा कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी ने क्म्वीं लोकसभा के परिणाम को लोकतंत्र की ऐतिहासिक विजय बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता ने जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रधर्म को स्वीकार कर नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताया है। इलाहाबाद, फूलपुर और भदोही की जीत पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। जिला प्रवक्ता विनोद कुमार ने कहा कि जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना चाहती थी।