- लोहड़ी पर इस बार नहीं हो सके सार्वजनिक आयोजन

- पंजाबी समुदाय ने घरों में ही रहकर मनाया खुशी का पर्व लोहड़ी

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: फसल के कटने और प्रकृति के बदलते रंग के पर्व लोहड़ी की खुशियां इस बार पिछले सालों के मुकाबले काफी इस बार कम ही दिखी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण कोरेाना महामारी के कारण सार्वजनिक आयोजनों पर लगी रोक। ऐसे में इस बार पंजाबी समुदाय लोगों ने घरों पर ही अपनी लोहड़ी जलाई और गिद्दा व भांगड़ा की धूम पर जमकर जश्न मनाया।

विधि विधान से की पूजा

लोहड़ी के मौके पर लोगों ने घरों में ही पूरी तैयारी की। श्री गुरु सिंह सभा के सरदार प्रीतम सिंह ने बताया कि इस बार लोगों ने खुद से ही कोविड 19 के प्रोटोकाल को देखते हुए आपस में दूरी बनाए रखी। ऐसे में शाम को लोगों ने घर में लोहड़ी तैयार की और पूरे विधि विधान के साथ पूजा करके पर्व को सेलिब्रेट किया।

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया लोहड़ी पर्व

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से वात्सल्य अस्पताल प्रांगण में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री रीता सोढ़ी के संयोजन में चीफ गेस्ट डॉ। कृतिका अग्रवाल, माया द्विवेदी के अलावा स्वारिका, पारुल, साधना, शशी मिश्रा, पूनम, कल्पना इत्यादि अनेकों भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने लोक नृत्य गिद्दा और भांगड़ा कर समा बांध दिया।

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट आफिस में मना लोहड़ी पर्व

खुशी और उत्साह के पर्व लोहड़ी की महक दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के आफिस में भी फैली। इस दौरान दैनिक जागरण और दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के सभी स्टाफ मेंबर्स ने पूरे उत्साह के साथ पर्व को सेलिबे्रट किया। इस दौरान आग जलाकर फेरे डालें, विधि विधान से अग्नि में गुड़,मूंगफली, रेवड़ी, तिल इत्यादि डालकर लोहड़ी का पर्व मनाया।