-पीवीआर के सामने बुर्कानशीं छात्राओं के कारनामे से बिगड़ी बात

-दो छात्राओं को जबरन कार में खींचने की कोशिश, महिला थाने में घंटों पंचायत के बाद सुलझा मामला

<-पीवीआर के सामने बुर्कानशीं छात्राओं के कारनामे से बिगड़ी बात

-दो छात्राओं को जबरन कार में खींचने की कोशिश, महिला थाने में घंटों पंचायत के बाद सुलझा मामला

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: सिविल लाइंस विनायक टावर सेंटर के सामने मंडे को उस वक्त लोग स्तब्ध रह गए जब बुर्कानशीं छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वे दो लड़कियों को कार में जबरन बैठाने की कोशिश कर रही थीं। उन लड़कियों ने विरोध जताया तो हो-हल्ला शुरू हो गया। भरे बाजार में लड़कियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला और दोनों पक्षों को थाने ले गई। यहां पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को घर जाने दिया।

दो कालेजेज की छात्राएं

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक करेली और मीरापुर एरिया की रहने वाली छात्राएं एसएस खन्ना डिग्री कालेज में स्टडी करती हैं। उनकी कुछ सहेलियां जगत तारन डिग्री कालेज में स्टडी करती हैं। छात्राएं कटरा और कर्नलगंज एरिया में रहती हैं। दोनों कालेज की लड़कियों की पहले से दोस्ती है। ब्वायफ्रेंड और गर्ल फ्रेंड के चक्कर में उनके बीच किसी बात को लेकर मिस अंडरस्टैंडिंग हो गई। पुलिस की मानें तो मंडे को दो कालेज की लड़कियों ने पीवीआर पर मिलने की प्लानिंग कर ली। उनके साथ उनके ब्वाय फ्रेंड भी पहुंच गए। एक ग्रुप की लड़कियां बुर्का पहने हुए दोपहर में करीब डेढ़ बजे वहां कार से पहुंची। कुछ देर बाद ही वहीं पर कटरा और कर्नलगंज की रहने वाली लड़कियां भी पहुंच गई।

सरेआम किडनैपिंग की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब लड़कियां वहां पहुंचीं तो किसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद बुर्का पहनी लड़कियों ने दो लड़कियों को पकड़ लिया और उनके साथ बदतमीजी करनी लगीं। वहां मौजूद पब्लिक उस वक्त स्तब्ध रह गई जब बुर्का पहनी लड़कियां दोनों लड़कियों का हाथ पकड़ कर घसीटने लगीं। कार के अंदर उन्हें ले जाना चाहती थी। सरेआम किडनैपिंग को देखकर वहां हड़कंप मच गया। लड़कियां चिल्लाने लगीं तो बाकी लड़कियों ने उनकी पिटाई भी शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर में महिला एसओ अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गई। दोनों लड़कियों को समझाना आसान नहीं था। उनका गुस्सा बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और उन्हें पूछताछ के लिए ले गई।

ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का चक्कर

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि इस ग्रुप में आपस में एक दूसरे की बुराई करने को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष का कहना था कि दूसरे कालेज की लड़कियों ने उनकी बुराई की थी। एक दूसरे की बुराई और पीठ पीछे बात करने से उनकी ब्वायफ्रेंड से दूरियां बढ़ने लगी थी। जब पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बात की तो सब शांत हो गए। एक मीडियाकर्मी के सामने के यह सारा खेल चल रहा था। जब उस मीडिया वाले ने लड़कियों को लड़ाई करते हुए देखा तो उसे अपने मोबाइल में कैद करने लगा। यह देखकर लड़कियों के ब्वाय फ्रेंड हरकत में आ गए। और उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद उसने बताया कि वह प्रेस से है। सरेआम लड़ाई होगी तो वह पिक्चर स्नैप करेगा। उसने यह बात बताई और समझाया तो उसका मोबाइल वापस कर दिया।

लड़कियों के दो ग्रुप में किसी बात को लेकर मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई थी। वह आपस में मारपीट करने लगी थीं। पुलिस ने उन्हें समझाया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

-एसओ

महिला थाना