-बकरीद के अवसर पर बकरों की जमकर हो रही खरीदारी

-यमुनापार से अधिक गंगापार के बकरे बने लोगों की पहली पसंद

ALLAHABAD: ईदुल अजहा यानी बकरीद की तैयारियों का असर हर तरफ दिखाई देने लगा है। मस्जिदों में बकरीद की नमाज की विशेष तैयारियों से लेकर घरों में बकरीद की तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। बकरीद पर कुर्बानी के लिए लोग सिटी के साथ ही बाहर से भी अपनी पसंद के बकरे खरीद रहे हैं। सिटी में लगने वाली बकरा मंडियों में इस समय सबसे अधिक डिमांड गंगापार के बकरों की है। बकरों के जानकार बताते हैं कि इस बार यमुनापार से अधिक लोग गंगापार के बकरों की शापिंग को अधिक महत्व दे रहे है। इसके पीछे बकरों की क्वालिटी है। गंगापार के बकरों की क्वालिटी, उनका स्वास्थ्य आदि ज्यादा बेहतर है। इस कारण लोगों में इनकी डिमांड ज्यादा है।

दिन भर लग रहा तांता

बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरा मंडियों में बकरा खरीदने वालों का तांता दिन भर लग रहा है। प्रमुख बकरा मंडियों में शामिल मनौरी, करेली बैरियर के पास, हटिया बकरा मंडी में इन दिनों बकरों की कीमत आठ हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक पहुंच गई है। यहां लोकल बकरों के साथ ही राजस्थानी बकरों की डिमांड भी देखी जा रही है। राजस्थानी बकरों की पहचान उनके कानों से होती है। वे ज्यादा तंदरूस्त व लंबे चौड़े होते हैं। जिससे उनकी खूबसूरती बढ़ जाती है। लोगों में इनको लेकर अधिक क्रेज दिखने का सबसे बड़ा कारण भी ये ही है। इतना ही नहीं आसपास के एरिया के लोग भी सिटी की बकरा मंडियों से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।

कसाइयों की बढ़ी डिमांड

बकरा ईद पर सबसे अधिक डिमांड कसाइयों की होती है। उनकी बुकिंग काफी पहले से शुरू हो जाती है। बकरीद पर कुर्बानी के बाद वे ही बाकी का कार्य पूरा करते है। जानसेनगंज के आरिफ ने बताया कि इस समय कसाइयों की बुकिंग पांच सौ रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक हो रही है, जिससे बकरीद के दिन लोगों को इनका इंतजार ना करना पड़े।

बकरीद के नमाज की टाइमिंग

मस्जिद मजलूम शाह जानसेनगंज चौराहा सुबह 7 बजे

मदीना मस्जिद जानसेनगंज सुबह 7.30 बजे

बड़ा ताजिया मस्जिद सुबह 8 बजे

वारसी कमेटी ने दी मुबारकबाद

बकरीद की खुशियां समेटने के बीच बुधवार को वारसी समिति की ओर से एक मीटिंग आयेाजित की गई। अध्यक्षता कर रहे समिति के प्रदेश अध्यक्ष हजरत मौलाना मो। आरिफ वारसी ने बताया कि इस मुबारक मौके पर लोग नमाज अता करते हैं। उसके बाद खुदा की राह में कुर्बानी पेश करते हैं, जो खुदा को बेहद पसंद है। उन्होंने सभी नगरवासियों को इस खास मौके की मुबारकबाद दी। उन्होंने प्रशासन से शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने लिए पूर्ण योगदान देने की अपील की। साथ ही इस मौके पर विद्युत विभाग व जल विभाग से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि ये तीन दिन ईदुल अजहा के मुबारक मौके पर बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। मीटिंग में मो। मोबीन वारसी, रजतराय वारसी, मो। चांद वारसी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।