ALLAHABAD: कहीं 'योगी बेदम, अखिलेश में दम' तो कहीं 'योगी टनाटन तो अखिलेश फुस्स' नाम से पटाखे बिक रहे हैं। दीवाली पर शहर की मार्केट सज गई है। प्रशासन ने पिछली बार की तरह नियत स्थानों पर दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानों में एक से बढ़कर एक आइटम लोगों को लुभा रहे हैं। लेकिन, हकीकत यह है कि जितना पैसा लगाओ, आतिशबाजी का उतना मजा पाओ।
तीन सौ से अधिक दुकानों को लाइसेंस
-15 इलाकों में पटाखों की मार्केट लगाई गई है।
-356 दुकानों को लाइसेंस दिया गया है।
-53 सर्वाधिक दुकानें मुंडेरा मंडी में लगी हैं।
-परमानेंट दुकानदारों को एंग्लो बंगाली कॉलेज में स्थान दिया गया है।
-यह सभी दुकानें दीवाली के दूसरे दिन यानी परेवा के दिन तक लगेंगी।
स्पॉट
- एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज नवाब युसफ रोड।
- भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज ममफोर्डगंज।
- कर्नलगंज इंटर कॉलेज टैगोर टाउन।
- लघु उद्योग केंद्र नैनी।
- मुंडेरा मंडी धूमनगंज।
- लूकरगंज मैदान।
- डॉ। केएन काटजू कीडगंज।
- अल्लापुर लेबर चौराहा श्रीरामलीला मैदान।
- जीजीआईसी मैदान पत्थर गिरिजाघर सिविल लाइंस।
- तेलियरगंज के पास बालू मंडी।
- कालिंदीपुरम मैदान।
- डीएवी इंटर कॉलेज मीरापुर।
- राधारमण इंटर कॉलेज दारागंज।
- रामलीला मैदान अलोपीबाग।
- सदर बाजार खेल का मैदान।
सबसे महंगा है मल्टी स्काई शॉट
शासन और प्रशासन ने तेज आवाज वाले बम की बिक्री पर रोक लगा रखी है। इसकी जगह स्काई शॉट आतिशबाजी की सबसे ज्यादा मांग है। मार्केट में सबसे महंगा तीन सौ से अधिक शॉट वाला स्काई शॉट है जिसकी कीमत पांच हजार रुपए है। कुछ आइटम इससे भी महंगे हैं लेकिन गिनी-चुनी दुकानों पर ही मिलेंगे। चटाई की कीमत भी पांच हजार रुपए तक है। इसके अलावा कई और आइटम मार्केट में पॉपुलर है।
- इको फ्रेंडली हैंड ग्रेनेड
- ट्राई कलर अनार
- कलर बॉल्स
- कलर चेंजिंग बर्ड
- व्हिसलिंग व्हील्स
- फुटबॉल अनार
- स्नैक बम
- म्यूजिकल चक्कर
- रैड चैनल
पटाखों की कीमत
फुलझड़ी- 250 से 400
अनार- 200 से 400
चकरी- 100 से 250
म्यूजिकल- 200 से 400
कचरा बम- 400 से 700
चटाई- 300 से 5000
स्काई शॉट- 1000 से 5000
वर्जन
पटाखे चलाते समय अपने पर्यावरण का भी ख्याल रखना चाहिए। इससे प्रदूषण फैलता है और बुजुर्ग व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए संभलकर पटाखे चलाएं।
-उपमा शुक्ला
बाजार में इस बार अलग-अलग तरह के पटाखे मौजूद हैं। महंगे भी हैं, फिर भी लोग खरीद रहे हैं। दीवाली फेस्टिवल है तो बिना पटाखों के मनाया नही जा सकता है।
-आशीष मिश्रा
इस बार सीएम योगी, पूर्व सीएम अखिलेश, पीएम नरेंद्र मोदी सहित सेलिब्रिटीज के नाम से कई तरह के पटाखे मौजूद हैं। इनकी बिक्री भी हो रही है। लोगों में अपना क्रेज है।
-आकिब जावेद, पटाखा विक्रेता
बाजार में पटाखों की इतनी अधिक वैरायटी है कि लोगों को आसानी से ऑप्शन उपलब्ध हो रहे हैं। अधिक आवाज वाले बम की बिक्री पर रोक है। इसलिए ये मौजूद नही हैं।
-महेंद्र सिंह, पटाखा विक्रेता
वर्जन
शहर के 15 मैदानों पर पटाखों की दुकाने लगाई गई हैं। तीन सौ से अधिक दुकानों की जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं। जहां पर आग से फाइट के उपकरण पर्याप्त नहीं होंगे, वहां पर कार्रवाई की जाएगी।
-चीफ फायर सेफ्टी ऑफिसर, इलाहाबाद
बॉक्स
पटाखों से जले का फ्री इलाज
टैगोर टाउन स्थित ओझा हॉस्पिटल में दीपावली के मौके पर पटाखों से जले का फ्री इलाज किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली के सफरदजंग हॉस्पिटल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जन डॉ। विनायक सिद्धार्थ खुद हॉस्पिटल में उपस्थित रहेंगे। हॉस्पिटल के संचालक डॉ। एलएस ओझा ने बताया कि दीवाली पर बर्निग के कई केसेज आते हैं। ऐसे में रोगियों को तत्काल जांच और इलाज उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे रोगियों को फटाफट राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने पटाखे चलाते समय सावधानी बरतें, जिससे जलन, घाव और कान की बहरेपन जैसे रोगों से बचाव हो सके।