- आईआईआईटी में चार दिवसीय वार्षिक तकनीकी उत्सव अपरोक्ष का आगाज

ALLAHABAD: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में चार दिवसीय वार्षिक तकनीकी उत्सव अपरोक्ष की शुरुआत फ्राइडे को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो। पी। चक्रबर्ती एवं आईआईआईटी के निदेशक प्रो। सोमनाथ विश्वास ने दीप प्र“वलन कर फेस्ट का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में प्रो। पी। चक्रबर्ती ने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधानों के नये आयाम सामने आ रहे हैं, जो उच्च तकनीकी संस्थानों के लिए अपने को साबित करने का एक सुनहरा अवसर है।

प्रौद्योगिकी से विस्तार से परिचय

वहीं प्रो। सोमनाथ विश्वास ने कहा कि इस तरह के तकनीकी उत्सव से छात्रों के भीतर कुछ नया करने की क्षमता का विकास होता है। डीन एकेडमिक प्रो। जीसी नन्दी ने अपरोक्ष 2016 के टेक्निकल पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रत्यूष पटनायक ने अपने व्याख्यान में छात्रों को नई प्रौद्योगिकी के विस्तार से अवगत करवाया।

कंप्यूटिंग पर हुई बात

फ‌र्स्ट डे एमबीए विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। जिसमें जर्मनी के मुख्य डेटा वैज्ञानिक डॉ। अर्टुस कोहन ग्रीम्ब्रहे ने बिजनेस सुरक्षा प्रणाली विषय पर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कम्प्यूटिंग को सर्वसाधारण के लिए कैसे उपयोग में लाया जाए, इस विषय पर भी प्रकाश डाला। देर शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या में समूह नृत्य का आयोजन किया गया तथा फिल्में भी दिखायी गई।