प्रयागराज (ब्यूरो)। पिछले चुनाव तक प्रयागराज में 763 क्रिटिकल पोलिंग बूथ चिह्नित किए गए थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 885 हो गई है। कुल मिलाकर 122 नए बूथ चिह्नित किए गए हैं। जिन बूथों में मतदान के दौरान हिंसा या वोटिंग के लिए दबाव की शिकायतें प्राप्त होती है उनको क्रिटिकल बूथ की कैटेगरी में रखा जाता है। इन बूथों को मानक से कम या अधिक मतदान के चलते भी चिंहित किया जाता है। जिले में सर्वाधिक क्रिटिकल बूथ शहर पश्चिमी में 154 हैं और सबसे कम बूथ प्रतापपुर में केवल 9 हैं।

किस विधानसभा में कितने क्रिटिकल बूथ

विधानसभा बूथ

फाफामऊ 90

सोरांव 127

फूलपुर 102

प्रतापपुर 9

हंडिया 43

मेजा 36

करछना 122

शहर पश्चिमी 154

शहर उत्तरी 64

शहर दक्षिणी 38

बारा 34

कोरांव 67

कुल 885

ऐसे कराएंगे शांतिपूर्ण मतदान

क्रिटिकल बूथों पर मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग को तमाम मशक्कत करनी पड़ती है। इन बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर्स को नियुक्त किया जाता है जो चुनाव की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इसकी रिपोर्ट वह सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को भेजते हैं। लोगों को आराम से वोटिंग करने देने के लिए बूथों पर पैरा मिलेट्री फोर्स की तैनाती की जाती है। साथ ही इन बूथों पर वीडियोग्राफी कराने के साथ वेब कास्टिंग भी कराई जाएगी। यहां की वोटिंग की एक एक पल की अपडेट आयोग के पास रहेगी।

फिर हो सकता है यह प्रयोग

पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव में एक किया जा सकता है। पिछली बार क्रिटिकल बूथों पर अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित कर उन्हें लाल पर्ची बांटी गई थी। ताकि, वह पुलिस समेत जनता की नजर में रहेंगे। उनकी गतिविधियों को ट्रेस किया जाए। ऐसे लोगो का नाम गांव व मजरों में खुलेआम पुकारा गया था। जिससे उनके बारे में लोगों का पता चल सके। इस बार ऐसे लोगों को चिंहित किया जा सकता है।

जिले में कुल बूथों की संख्या- 5076

कुल सेक्टर की संख्या- 355

कुल जोन की संख्या- 50

कुल प्रेक्षकों की संख्या- 17

जिले में कुल क्रिटिकल बूथों को चिह्नित किया गया है। भविष्य में नए बूथ भी चिह्नित हो सकते हैं। इनमें शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी चल रही है। वीडियोग्राफी कराने के साथ फोर्स की तैनाती भी इन बूथों पर व्यवस्था के तहत की जाएगी।

केके बाजपेई, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज