प्रयागराज ब्यूरो अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज का भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन राजश्री टंडन मंडपम सभागार में रविवार को सम्पन्न हुआ़। कार्यक्रम की शुरुआत कश्यप मुनि के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित और केसरवानी समाज का ध्वजारोहण करके किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि द्वितीय सत्र सांसद रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मेयर गणेश केसरवानी व अध्यक्षता वाराणसी के जिलाध्यक्ष श्रीकांत केसरवानी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने केसरवानी समाज को सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग किया।

किसने क्या मांग की

राष्ट्र्रीय महामंत्री सुभाष केसरवानी ने कहा की हमारी समाज में 18 फीसदी की जनसंख्या है हमको हमारी जनसंख्या के अनुसार राजनैतिक भागीदारी भी मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय मंत्री सुशांत केसरवानी, विजय केसरवानी (कटरा), हनुमान केसरवानी, पुष्पराज केसरवानी ने मेयर ने मेयर को 51 किलो की माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय केसरवानी (रूई), संयोजक विजय केसरवानी राष्ट्रीय सलाहकार बैजनाथ केसरवानी रजनीश केसरवानी बबलू जारी अखिलेश केसरवानी ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्रम और दिव्य मोती की माला पहना कर स्वागत किया। प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि

नव नियुक्त सिविल जज जागृति केसरवानी रिचा केसरवानी, सिविल जज लखनऊ, वैज्ञानिक रवि केसरवानी (चंद्रयान इसरो 3) की पिता ओम प्रकाश केसरवानी मिस इंडिया नॉर्थ दिव्या गुप्ता रहे। राष्ट्रीय मंत्री सुशांत केसरवानी ने जातिगत जनगणना का समर्थन करते हुए इसको तत्काल लागू करने की मांग किया।