प्रयागराज ब्यूरो । अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कर्मियों को उप महाप्रबंधक विधि ने लीगल राइट्स की जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया। कविता पाठ की विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सेमीनार की थीम महिलाओं के द्वारा, महिलाओं के लिए, महिला के कल्याण की रही। उप महाप्रबंधक विधि अनम सिद््िदकी ने महिला कर्मचारियों को बताया कि कार्य स्थल पर कैसे उनको लीगल राइट्स प्राप्त हैं। कार्य स्थल पर कोई भी अव्यवहारिक घटना होने पर महिला कर्मचारियों को तमाम ऐसे अधिकार प्राप्त हैं। जिससे आरोपी को सख्त सजा हो सकती है। बिंदुवार इसकी जानकारी महिला कर्मचारियों को दी गई। इस दौरान वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा.मंजू लता हांडू ने ओरल डिजीज पर चर्चा की। महिला कर्मचारियों को बताया कि कैसे मुख रोग हो जाते हैं। काव्य पाठ में रक्षा श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर और निबंध प्रतियोगिता में अपराजिता पटेल प्रथम विजेता रहीं.े