प्रयागराज ब्यूरो । प्रयागराज। सिविल लाइंस पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक दुकान पर जानलेवा हमले का आरोप है। घटना दो दिन पुरानी है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज है।

नगर निगम के पीछे तिब्बत मार्केट लगी हुई है। उसमें जाहिद अंसारी की गर्म टोपी की दुकान है। आरोप है कि एल्गिन रोड निवासी रविंद्र मिश्रा और कार्तिक आनंद जाहिद की दुकान पर पहुंचे। इन दोनों का किसी बात को लेकर जाहिद से विवाद हो गया। दोनों ने मिलकर जाहिद पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। जाहिद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जाहिद की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रविंद्र और कार्तिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दारोगा रमेश कुमार सिंह, सिपाही अतुल कुमार और अनुराग कुशवाहा की टीम ने इन दोनों को हर्ष होटल के पास से गिरफ्तार किया है। रविंद्र के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में पांच केस और कैण्ट थाने में एक केस दर्ज है। जबकि कार्तिक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एक केस दर्ज है।

रविंद्र और कार्तिक दोनों गुट बनाकर दुकानदारों को डराने धमकाने का काम करते थे। दोनों के खिलाफ दुकानदार पर जानलेवा हमले का केस दर्ज है। दोनों को हर्ष होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है।

बृजेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस