प्रयागराज (ब्‍यूरो)। फ्यूरो बाई रेड चीफ प्रजेंट्स दैनिक जागरण आई नेक्स्ट हेल्थान हाफ मैराथन का आयोजन 17 मार्च को होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कई कैटेगरी में होने वाली इस हाफ मैराथन में बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इसके लिए एनएसएस, सिविल डिफेंस, प्रयाग व्यापार मंडल और नेहरू युवा केंद्र ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का वादा किया है। सोमवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट कार्यालय में इन संस्था व संगठनों के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन की रणनीति भी बनाई।

बैठक में यह लोग रहे शामिल
सोमवार को कार्यालय में हुई बैठक में बड़ी संख्या में एनएसएस, सिविल डिफेंस और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अनिल गुप्ता अन्नू भईया, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस नरेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सुरेद्र कुमार, प्रदीप कुमार जायसवाल, रामजी पांडेय, मो। मजहर, अमन खान, प्रयाग व्यापार मंडल से अध्यक्ष राना चावला, महामंत्री सुहेल अहमद, नेहरू युवा केंद्र जिला परियोजना अधिकारी जागृति पांडेय और एनएसएस से ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से कोआर्डिनेटर अरविंद मिश्रा, शुआट्स से सत्यम कुमार केसरी, दीपक कुमार बोस और राज्य विवि से भास्कर शुक्ला उपस्थित रहे।

पहली बार होगा आयोजन
यह पहला मौका होगा जब गंगा-यमुना और सरस्वती के पावन मिलन की संगम नगरी में इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अभी तक यूपी के चार शहरों कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा हेल्थान का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया है। हेल्थान में दौड़ का आयोजन चार अलग अलग कैटेगरी में किया जाएगा। यह कैटेगरी 21 किमी, 10 किमी, 5 और 2 किमी है। पार्टिसिपेंट्स रजिस्ट्रेशन उनकी कैटेगरी में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का एक निर्धारित शुल्क भी रखा गया है।

मिलेगा विनर्स को प्राइज
अब आपको तय करना है कि आप किस कैटेगरी में दौड़ लगाएंगे। यह आपकी स्टेमिना पर निर्भर करेगा। बता दें कि इस हाफ मैराथन को जीतने वालों को दो लाख रुपए तक का प्राइज भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार रखी गई है। जल्द ही पार्टिसिपेंट्स को इवेंट में अपना पंजीकरण कराने का मौका मिलेगा। इस लिए देरी मत करिए। हेल्थान का हिस्सा बनकर शहर को फन और फिटनेस का मैसेज दीजिए। 17 मार्च को इस इवेंट का आयोजन किया जाना है।
ऑनलाइन रजिस्टे्रशन के लिए करिए विजिट- 222.द्बठ्ठद्ग3ह्लद्धद्गड्डद्यह्लद्धशठ्ठ.ष्शद्व
अधिक जानकारी के लिए करिए कॉल- 7311192685 (सुबह दस से शाम 6 बजे तक)

हमारे स्पांसर्स
एसोसिएट पार्टनर- साई धाम ग्रुप एंड साई धाम कोहलीज एवेन्यू
इन एसोसिएशन विद- हेल्थ ओके मल्टी विटामिन टेबलेट्स
नालेज पार्टनर- यूनाइटेड यूनिवर्सिटी
सपोर्टेड बाई- नारायण स्वरूप हॉस्पिटल मुंडेरा
सेंट्रल एकेडमी
टीसीएम
पांडेय क्लासेज
को स्पांसर- त्रिशक्ति डिफेंस क्लासेज
महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यशंस