प्रयागराज ब्यूरो ।। इसमें कहा गया है कि असम प्रांत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को रोका गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई कांग्रेस के झंडे पोस्टर फाड़े गए। इसमें असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। इसी क्रम में सोमवार को राहुल गांधी को मंदिर में दर्शन करने से रोक दिया गया। ज्ञापन में असम सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा अंशुमान ने कहा राहुल गांधी जी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ऊपर जो हमला हुआ है यह एक लोकतंत्र के ऊपर हमला है, संवैधानिक अधिकारों के ऊपर हमला है। सुरेश यादव, अरुण तिवारी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, देवी प्रसाद पांडे, परवेज सिद्दीकी, नयन कुशवाहा, अजेंद्र गौड़, विनय पांडे, मानस शुक्ला, जितेंद्र नायक, सत्य पांडे, रचना पांडे, रिजवाना बेगम, रजनीश विश्राम दास, सुधीर दिक्षित, कमलेश शुक्ला, पीयूष कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।