ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आई थी पुलिस, पांच लोग घायल

मध्य प्रदेश पुलिस की तहरीर पर दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

KAUSHAMBI: मध्यप्रदेश में व्यापारी के साथ ठगी करने के आरोपी की गिरफ्तार के लिए मध्य प्रदेश पुलिस पर गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। गांव के बाहर लगभग एक किमी तक पुलिस को दौड़ाते रहे। इस दौरान पुलिस के पांच जवानों को चोटें भी आई। सूचना पाकर वहां पहुंची पश्चिमशरीरा पुलिस ने उन्हें किसी तरह बचाकर थाने ले आई। मध्य प्रदेश पुलिस की तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पश्चिमशरीरा क्षेत्र का मामला

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के रक्सौली निवासी महताब बीते सितंबर माह में मध्य प्रदेश स्थित जबलपुर जनपद के थाना चितौला निवासी व्यापारी सरोज शुक्ला को तंत्र मंत्र से धन दूना करने का लालच दिया। और उससे 13 लाख रुपये ले लिया था। रुपये दूना करने के आश्वासन में उसे कुछ दिनों तक गुमराह करता रहा। उसके बाद वहां से नकदी लेकर फरार हो गया। व्यापारी की तहरीर पर जबलपुर पुलिस ने महताब के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत कर लिया। उसकी तलाश में गुरुवार की शाम को मध्य प्रदेश पुलिस के एसआइ चंद्रकांत झा व एएसआइ पांडेय तथा आरक्षी मनोज पटेल सहित पांच पुलिस कर्मियों ने महताब के घर छापेमारी की।

पुलिस देख भागा आरोपी

महताब को घर के अंदर से पकड़ने के लिए जैसे ही वह उसके दरवाजे के पास पहुंचे। उसी समय महताब पुलिस को देखकर छत के रास्ते फरार हो गया। परिवार के लोगों ने घर में हमले की अफवाह फैलाकार शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर गांव के दर्जन भर से अधिक लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। सिपाहियों के साथ मारपीट करने लगे। भीड़ से बचने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के जवान गांव के बाहर भागे तो गांव के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। लगभग एक किमी तक उनके पथराव करते रहे। पुलिस के जवान उनसे बचने के लिए भागने लगे।

कुछ दूर भागने के बाद टूटे लोग

करीब एक किमी तक दौड़ाने के दौरान पकड़कर पुलिसकर्मियों की पिटाई भी की। किसी ने घटना की जानकारी पश्चिमशरीरा पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह हुई तो वह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। किसी तरह गांव के लोगों के बीच से मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों को बचाकर थाने लाया। इस मामले में एमपी पुलिस की तहरीर पर गांव के दर्जनभर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।

बाक्स

लोकल पुलिस की उपेक्षा पड़ी भारी

रक्सौली गांव में महताब का वर्चस्व है। गांव के लोगों के बीच उसका दबदबा है। मध्य प्रदेश पुलिस जैसे ही उसके घर पर छापामारी तो परिवार के लोगों के शोर मचाने पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस पर हमला कर दिया। मध्य प्रदेश पुलिस ने गांव में छापामारी की जानकारी न एसपी कार्यालय को दी और न ही स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। अत्यधिक आत्म विश्वास के कारण पुलिस को ग्रामीणों से पिटना पड़ा।

वर्जन

क्या कहते हैं अधिकारी

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने छापामारी की न तो जानकारी दी थी और न ही किसी से कोई सहयोग मांगा है। इस लिए ऐसी घटना हो गई। फिलहाल मामले को लेकर पश्चिमशरीरा पुलिस को मामला पंजीकृत कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।