- अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में जुटे कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

ALLAHABAD: प्रयाग संगीत समिति में चल रही संगीत प्रतियोगिताओं में नए कलाकारों की प्रस्तुतियां श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। शुक्रवार को भजन, गीत, गजल व वाद्य यंत्रों के अन्तर्गत चार वर्गो में प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई।

विदेशी कलाकार भी आए

देशराज डॉ। मेजर रणजीत सिंह की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में देश के साथ ही विदेश के भी कलाकार पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कोरिया से आए कलाकारों ने भी मोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही वाराणसी, दिल्ली, बोकारो, कानपुर और गाजियाबाद से आए कुल 40 कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं समापन पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं का नाम घोषित हुआ। प्रतियोगिताओं का संचालन शंकरी गुहा, विजय कुमार व सुनील गुप्ता ने किया। शनिवार को गिटार, सिंथेसाइजर के साथ ही विशेष वर्ग की ख्याल गायन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।