मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संचालित नेशनल बुक ट्रस्ट ने लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

ALLAHABAD: मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संचालित नेशनल बुक ट्रस्ट पाठकों के लिए लोकप्रिय के साथ ही सस्ती कीमतों में पुस्तकों का खजाना लाया है। आकर्षक रंगबिरंगे चित्रों के बाल साहित्य से लेकर बांग्ला के महान लेखक रवीन्द्र नाथ ठाकुर की चर्चित काबुलीवाला हो या भारत रत्‍‌न पं। गोविंद बल्लभ पंत या भारतीय त्योहारों पर केन्द्रित पुस्तकें। कीमत 20 रुपए से लेकर 50 रुपए के भीतर है।

18

रुपए में 'भारत का संविधान', संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप की पुस्तक

30

रुपए में 'इंदिरा प्रियदर्शनी', पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बचपन से लेकर महाप्रयाण तक की घटनाएं

30

रुपए में 'काबुलीवाला', बांग्ला के महान लेखक रवीन्द्र नाथ ठाकुर की अमर रचना

30

रुपए में 'कोयला का सितार', पदमश्री अशोक चक्रधर लिखित पुस्तक

35

रुपए में 'गौतम बुद्ध', बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध का जीवन चरित्र

30

रुपए में 'जलियावाला बाग', भीष्म साहनी लिखित पुस्तक

25

रुपए में 'मेजर शैतान सिंह' परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह के कारनामों पर केन्द्रित पुस्तक

25

रुपए में 'कैप्टन मनोज कुमार पांडेय', परमवीर चक्र विजेता के कारनामों पर पुस्तक

35

रुपए में '1857 का संग्राम', पहले स्वतंत्रता संग्राम का विवरण

पांच वर्ष बाद शहर में आया

इलाहाबाद में प्रतिवर्ष नेशनल बुक फेयर का आयोजन वर्ष के अंतिम महीने में होता है। नेशनल बुक ट्रस्ट उसमें शामिल नहीं हुआ। पांच वर्ष के बाद नेशनल बुक ट्रस्ट अपनी पुस्तकों को लेकर इलाहाबाद पहुंचा है। खास बात ये है कि वर्ष 2017 में प्रकाशित पुस्तकों के खजाने में आधे से अधिक पुस्तकें बच्चों को केन्द्र में रखकर प्रकाशित की गई हैं।

हमारा प्रयास रहता है कि लागत से भी कम कीमत में पाठकों को बेहतरीन पुस्तकें पहुंचाई जाए। इसकी कीमत रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजों से बहुत कम है। इसीलिए इस वर्ष प्रकाशित कम कीमतों की पुस्तकें प्रदर्शनी में लगाई गई हैं।

श्याम लाल कोरी, लेखाधिकारी, नेशनल बुक ट्रस्ट