प्रयागराज ब्यूरो । आज प्रयागराज जंक्शन पर नई वंदे भारत ट्रेन पहुंचेगी। ट्रेन का जंक्शन पर भव्य स्वागत होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर भव्य स्वागत होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार दोपहर में तैयारी पूरी कर ली जाएगी। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए सुविधा जनक होगा। अब नई दिल्ली की यात्रा प्रयागराज से और आसान हो जाएगी।

सांसद समेत तमाम लोग करेंगे स्वागत
महिला सशक्तिकरण को समर्पित वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। इस नई ट्रेन की मैनेजर की भूमिका में महिला रेल कर्मी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रेन मैनेजर के अलावा आने वाले समय में अन्य स्टाफ भी महिला कर्मी होंगी।

सांसद समेत अन्य करेंगे स्वागत
वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। सोमवार दोपहर में इस ट्रेन के प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय दोपहर में तीन बजकर पचास मिनट निर्धारित किया गया है। ट्रेन का स्टॉपेज पंद्रह मिनट का होगा। इस दौरान सांसद केशरी देवी पटेल, डा.रीता बहुगुणा जोशी, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महाप्रबंधक सतीश कुमार ट्रेन का स्वागत करेंगे। ट्रेन में वाराणसी से सवार यात्रियों को बुके, चाकलेट देकर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सभी आगे की रवानगी के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
वंदे भारत से यात्रा का होगा अनुभव
नई वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का अनुभव कराने के लिए प्रयागराज से सौ से अधिक यात्रियों को पास जारी किया गया है। जिसमें स्कूली बच्चे, अभिभावक, विशिष्ट जन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रयागराज से नई वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के साक्षी बनेंगे। ये सभी कानपुर से स्पेशल ट्रेन से वापस लौटेंगे। तभी अन्य यात्री को नई दिल्ली तक जाएंगे उनकी वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। उनके भोजन, नाश्ते का प्रबंध रेलवे की ओर से रहेगा।

स्कूली बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसे में उन्हें देश में निर्मित सेमी हाईस्पीड वंदो भारत की खूबियों और यात्रा के अनुभव से रुबरु कराया जाएगा। स्कूली बच्चों को पास जारी किया गया है।
हिमांशु बडोनी, डीआरएम

प्रयागराज जंक्शन पर पहली बार आने वाली वंदे भारत का स्वागत भव्य तरीके से होगा। तैयारी की जा रही है। ट्रेन के स्वागत में सांसद समेत कई गणमान्य मौजूद रहेंगे। जंक्शन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ


आज का टाइम चार्ट
2.15 दोपहर में वाराणी से चलेगी।
3.50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
4.05 बजे प्रयागराज से होगी रवाना।
6 शाम को पहुंचेगी कानपुर जंक्शन।
7.30 बजे इटावा जंक्शन पर रुकेगी।
8.35 बजे रात टूंडला जंक्शन पहुंचेगी।
9.40 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी टेन।