- नो एक्सीडेंट डे पर आरटीओ व ट्रेफिक पुलिस के साथ मिलकर चलाया अभियान

- नियम तोड़ने वाले कुल 197 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

ALLAHABAD: इलाहाबादियों को अब ट्रैफिक के नियमों का पालन करना ही होगा। क्योंकि ऐसा न करना उन पर भारी पड़ जाएगा। बुधवार को नो एक्सीडेंट डे पर ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर लोगों को यही पाठ पढ़ाया। यही नहीं अभियान के दौरान ट्रैफिक रूल्स के प्रति लोगों को अवेयर करने के साथ ही रूल तोड़ते पाए गए वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की गई।

अभियान का सफल आगाज

बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक जुलाई को पहली बार नो एक्सीडेंट डे के रूप में अवेयरनेस कैंपेन चलाया गया। एआरटीओ ए पी सिंह ने बताया कि नो एक्सीडेंट डे एक जुलाई को हर साल मनाया जाएगा। इसका उदेश्य को लेकर सिटी में वेडनस डे को लोक सेवा आयोग व सुभाष चौराहे पर लोगों को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जागरूक किया गया। रोड पर चलने वाले वालों वाहन मालिकों को रोक कर उन्हें नियमों की सही जानकारी दी गई। साथ ही वह कैसे सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं, इस बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विभाग के लोगों के अलावा ट्रैफिक पुलिस का भी सहयोग लिया गया। उन्होंने बताया कि नियमों की अनदेखी के चलते ही एक्सीडेंट होते हैं। इसीलिए लोगों को ट्रैफिक रूल फॉलो करना चाहिए।

क्97 लोगों के लिए हुई कार्रवाई

वेडनसडे को सुबह दस बजे शुरू हुए इस जागरूकता अभियान के तहत लोक सेवा आयोग और सुभाष चौराहे पर नियमों को तोड़ने वाले क्97 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई वे बिना सीट बेल्ट, बिना हेल्ट मेट, फोन यूज, स्पीड से वाहन चलाना, ओवर लोडिंग, ब्लैक फिल्म व रेड लाइट की अनदेखी करते पाए गए थे। विभाग ने इन लोगों से ब्क् हजार रुपए से अधिक जुर्माना वसूल किया।

रसूख वाले भी मिले

इस बीच कई बार आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस से वाहन मालिकों की नोकझोंक भी हुई। इसमें एक व्यक्ति ने मुख्य सचिव अरविंद सिंह देव तक की धमकी दे डाली। हालांकि बात में दोनों पक्षों के बीच बात आ गई हो गयी। अभियान में आरटीओ विभाग की तरफ से एआरटीओ आर के सरोज, एसपी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

बिना हेलमेट 7ब्

बिना सीट बेल्ट ख्ख्

खतरनाक ड्राइविंग 07

ओवर स्पीड 07

मोबाइल यूज 0ख्

ब्लैक फिल्म 0भ्

ओवर लोडिंग फ्क्

- वेडनस डे को सिटी में विभिन्न चौराहों पर नो एक्सीडेंट डे के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को पम्पलेट बांटकर ट्रैफिक रूल की जानकारी दी गई। आगे सात जुलाई से स्कूल बसों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की जाएगी।

आर के सिंह एआरटीओ