पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ ने यूनाइटेड कॉलेज में की संगोष्ठी

ALLAHABAD: पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ ने यूनाइटेड कॉलेज परिसर में ऊर्जा संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का शुभारंभ दिव्या श्रीवास्तव वरिष्ठ सीआरसी प्रबंधक ने फैकल्टी अश्विनी गुप्ता और राजीव गुप्ता का स्वागत करके किया। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संगठन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस भारत सरकार के मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित एक पंजीकृत सोसाइटी है। इस अवसर पर एक्सटर्नल फैकल्टी अश्विनी गुप्ता ने विषय के तहत ऊर्जा परिदृश्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001, ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता, भारतीय समेकित ऊर्जा नीति, एक विकासशील देश के लिए ऊर्जा संरक्षण के लिए चुनौतियां, जैव ईधन, ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों, जल और अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ विकास तंत्र, थर्मल प्रणाली में ऊर्जा संरक्षण आदि पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं राजीव गुप्ता ने उत्साहित छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रोग्राम में शामिल छात्रों ने भी कहा कि यह वास्तव में एक इंटरएक्टिव सेशन था। स्टूडेंट्स को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र भी दिया गया।