प्रयागराज (ब्‍यूरो)। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। आज महिलाएं अपनी प्रतिभा शक्ति का लोहा पूरे देश में मनवा रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री बेहतर कार्य कर रहे हैैं। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं शक्तिशाली नहीं होंगी, तब तक उनका परिवार भी शक्तिशाली नहीं हो सकता है। आज भ्रष्टाचार पर रोक लगाते हुए जो भी राशि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा भेजी जा रही है, वे सीधे लाभार्थी के खाते तक पहुंच रही है। सरकार महिलाओं के सम्मान और आमदनी को बढ़ाने का तेजी से प्रयास कर रही है। सरकार महिलाओं की आय को बढ़ाने के लिए तत्पर है। इसके लिए उन्हें च्च्छी टे्रङ्क्षनग, ब्रांङ्क्षडग, पैकेङ्क्षजग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीसी सखियों, बैंक सखियों, विद्युत सखियों एवं अन्य समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में डीएम संजय कुमार खत्री, सीडीओ शिपू गिरि, डीडीओ भोलानाथ कनौजिया भी मौजूद रहे।