प्रयागराज (ब्‍यूरो)।

1015 वर्ग किलोमीटर पीडीए का दायरा है
309 वर्ग किमी के दायरे पर महायोजना 2021 बनाया गया था
397 वर्ग किमी के दायरे के लिए महायोजना 2031 बनाया गया है
88 वर्ग किमी का दायरा महायोजना 2031 में बढ़ा है

वित्तीय वर्ष 2024-25 का मूल बजट और महायोजना-2031 पर मंगलवार को पीडीए बोर्ड की बैटक में मुहर लग गई है। बनाए गए नए मास्टर प्लान में आवासीय व व्यावसायिक एरिया को बढ़ाया गया है। विभागीय एक्सपर्ट की मानें तो यह महायोजना 2021 की तुलना में 10 फीसदी से भी ज्यादा है। यदि व्यावसायिक एरिया के दायरे की वृद्धि पर गौर करें तो करीब 02 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 का मूल बजट पर भी चर्चा हुई। चर्चा के बाद 875.35 करोड़ रुपये का यह मूल बजट पास किया गया। इनमें सबसे ज्यादा खास बात यह है बढ़े हुए आवासीय व व्यावसायिक एरिया का लाभ शहर के लोगों को मिलेगा। इसी के साथ विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। सिविल लाइंस स्थित इंदिरा भवन पीडीए मीटिंग हाल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने की।

कमिश्नर की अध्यक्षता
अगले वित्तीय वर्ष में होने वाले महाकुंभ से सम्बंधित कार्यों के लिए करीब 500 करोड़ का बजट पास किया गया है। बैठक में मौजूद अफसरों की मानें तो पीडीए बोर्ड के द्वारा भवन निर्माण और विकास उपविधि के संशोधित नियमों को भी पास किया गया है। जिसे तत्काल प्रभाव से लागू करने पर जोर दिया गया है। महायोजना 2031, वित्तीय वर्ष 2024-2025 का मूल बजट व पीडीए के बाइलॉज में संशोधन और वित्तीय वर्ष 2021-22 की बैलेंस सीट का अनुमोदन और झलवा क्षेत्र में बेटरमेंट चार्ज सहित कुल छह एजेंडे रखे गए। गौर करने योग्य बात यह है कि सिटी सीमा का विस्तार होने के बाद पीडीए का दायरा महायोजना 2031 में 309 वर्ग किलो मीटर से बढ़कर अब 397 वर्ग किलोमीटर हो गया है। बताते चलें कि महायोजना में 2021 में पीडीए की तरफ से आवासीय क्षेत्र का दायरा 36 प्रतिशत निर्धारित किया गया था। जबकि महायोजना 2031 में इसे बढ़ाकर 46.50 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह व्यावसायिक क्षेत्र का दायरा 2.04 प्रतिशत से ग्रो करके 4.57 प्रतिशत किया गया। वित्त नियंत्रक राम कुमार गुप्ता के द्वारा मूल बजट 2024-2025 को बोर्ड की बैठक में पेश किया गया। बताया गया कि इस बोर्ड में पास महायोजना को अब शासन की टेबल पर भेजा जाएगा। सरकार से हरी झण्डी मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से इसे लागू किया जाएगा। बैठक में डीएम नवनीत ङ्क्षसह चहल, पीडीए उपाध्यक्ष अरङ्क्षवद चौहान, सचिव अजीत ङ्क्षसह, नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, मुख्य नगर नियोजक टीपी ङ्क्षसह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

36 प्रतिशत आवासीय दायरा था महायोजना 2021 में
46.50 प्रतिशत आवासीय दायरा बढ़ा महायोजना 2031 में
2.04 प्रतिशत व्यावसायिक दायर था दायरा था महायोजना 2021 में
4.57 प्रतिशत व्यावसायिक दायर बढ़ा दायरा था महायोजना 2031 में
04 प्रतिशत स्कूल, कॉलेज व अन्य का दायरा महायोजना 2021 में
6.76 प्रतिशत स्कूल, कालेज व अन्य का दायरा बढ़ा महायोजना 2031 में

समाप्त हुआ फल पट्टी का एरिया
महायोजना 2031 में फल पट्टी वाला एरिया समाप्त कर दिया गया है। इसके दायरे को समाप्त करके आवासीय में शामिल कर दिया गया है। नवीनीकरण के लिए भी चार प्रतिशत दायरा पहले निर्धारित था। आगामी महायोजना में उसे भी समाप्त करने की बात कही जा रही है। अब इस प्लान पर पीडीए के अफसर व बोर्ड के पदाधिकारी प्लान तैयार कर रहे हैं।

महायोजना 2031 बोर्ड में पास किया गया है। अब इसे शासन के पास भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही तत्काल प्रभाव से लागू कराया जाएगा। बैठक में महाकुंभ के बजट पर भी मंथन किया गया है।
विजय विश्वास पंत, मंडलायुक्त प्रयागराज

पीडीए बोर्ड की बैठक में मास्टर प्लान लागू होने के बाद सिटी के डेवलपमेंट में प्लान कोई दिक्कत नहीं होगी। इस बैठक में पब्लिक की सुविधाओं व शहर के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान दिया गया है। जिसका लाभ आम लोगों को मिलेगा।
नवनीत ङ्क्षसह चहल, जिलाधिकारी प्रयागराज

सिटी को डेवलप करने के लिए बनाए गए महायोजना में शहर के सम्पूर्ण विकास पर गौर किया गया है। लागू होने के बाद आने वाले दिनों में इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। प्लान में व्यावसायिक और आवासीय एरिया बढऩे से विकास को गति मिलेगी।
चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त प्रयागराज

तैयार किए गए महायोजना 2031 पर पीडीए बोर्ड की बैठक में मुहर लग गई है। इसमें बढ़े हुए दायरे में विकास के साथ आय पर भी गौर किया गया है। पब्लिक की छोटी से लेकर बड़ी उन तमाम बड़ी बातों पर भी ध्यान दिया गया है जिसमें लोगों का हित निहित है। इसे बनाने में जन सुझाव भी लिए गए हैं। इससे इस शहर को स्मार्ट बनाने में बल मिलेगा।
अरङ्क्षवद चौहान, उपाध्यक्ष पीडीए