प्रयागराज ब्यूरो । कैंप में मौजूद होंगे टीम के सदस्य व नगर निगम के अधिकारी, अफसर करेंगे रेंडम चेकिंग
क्कक्र्रङ्घ्रत्रक्र्रछ्व: स्वकर निर्धारण में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए आज यानी सोमवार को शहर के छह वार्डों में कैंप लगाए जाएंगे। जिन वार्डों में कैंप लगाया जाना है उनका चिन्हांकन हो चुका है। इन कैंपों में नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहेंगे। भवन स्वामी कैंप में पहुंच कर स्वकर निर्धारण फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने से लेकर कर निर्धारण तक में अधिकारी मदद करेंगे। बावजूद इसके यदि समस्या का निस्तारण नहीं हो पाए तो शीर्ष अफसरों से मिलकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद खुद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के स्तर से शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।


शाम को अपडेट लेंगे अधिकारी
शहर के छह वार्डों में आज यानी सोमवार को स्वकर निर्धारण कैंप लगाया जाएगा। कैंप में नगर निगम द्वारा गठित टीम के सदस्य मौजूद रहेंगे। यहां स्वकर निर्धारण से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। दरअसल शहर में 2 लाख 35 हजार भवन हैं। यह ऐसे मकान हैं जिनसे नगर निगम टैक्स की वसूली किया करता है। नगर निगम अपनी आय बढ़ाने का प्लान तैयार किया। इसके लिए जीआईएस सर्वे कराया गया था। इस सर्वे में करीब 92 हजार मकानों का हाउस टैक्स कई हजार बढ़ गया। इन 92 हजार मकानों का हाउस टैक्स कई गुना बढ़ते ही भवन मालिकों में हड़कंप मच गया। लोग नगर निगम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कार्यालय का चक्कर काटने लगे। इनमें करीब दस हजार मकान मालिक ऐसे थे जो नियमित रूप से हाउस टैक्स जमा कर चुके थे। बावजूद इसके जीआईएस सर्वे के बाद उन मकान मालिकों को बकाएदार घोषित करते हुए नोटिस भेज दी गई थी। हाउस टैक्स जमा करने के बावजूद मिली बकाए की नोटिस देखकर इन मकान मालिकों का माथा ठनक गया। कहना था कि जब टैक्स जमा कर चुके हैं तो बकाएदार कहां से हो गए। नगर निगम का उत्तर था कि यह काया हाउस टैक्स जीआईएस सर्वे में बढ़ी हुई रकम है। बात बढ़ी तो सदन में इस मसले को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इस हंगामें के बाद सदन ने जीआईएस सर्वे में बढ़े हुए हाउस टैक्स की जगह स्वकर प्रणाली को मंजूरी दी। सदन में स्वकर प्रणाली लागू होने के बाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा फार्म जारी किया गया। हालात यह है कि भवन मालिक खुद से स्वकर निर्धारण नहीं कर पा रहे। पब्लिक की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने बैठक किया। निर्णय लिया गया कि हर वार्ड में कैंप लगाया जाय। कैंप में मौजूद अधिकारी स्वकर निर्धारण से सम्बंधित लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें। इस कैंप को लगाने की शुरुआत शनिवार से की गई। रविवार को बंदी होने के कारण किसी भी वार्ड में कैंप नहीं लगा। आज यानी सोमवार को शहर के छह वार्डों में फिर कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में सम्बंधित वार्डों के भवन स्वामी स्वकर निर्धारण से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण करवा सकेंगे। कैंपों का निरीक्षण नगर निगम के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। टीम के द्वारा कैंप में प्राप्त शिकायतों व समाधान की अपडेट मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा शाम को ली जाएगी।

आज जिन वार्डों में कैंप लगाया जाना है उनमें वार्ड नंबर 56 बेनीगंज भावापुर पानी की टंकी के पास, वार्ड 37 कटरा, वार्ड 34 मेहदौरी महर्षि पतंजली जल संस्थान में, वार्ड 18 बाघम्बरी हाउसिंग रामलीला पार्क लेबर चौराहा, अलोपीबाग वार्ड 23 रामलीला पार्क अलोपीबाग अल्लापुर जोन, वार्ड 33 काजीपुर फोर्ड स्कूल के सामने नैनी शामिल हैं। यहां पर लगने वाले कैंपों में भवन स्वामी स्वकर का फार्म भरने व खुद से हाउस अपने मकान का हाउस टैक्स निर्धारित कराने में मदद ले सकेंगे। यदि इस कैंप में भी समस्या का समाधान नहीं हो सके तो सीधे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम से संपर्क करें। फिर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के द्वारा समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

सोमवार 28 अगस्त को जिन वार्डों में कैंप लगाया जाएगा उनकी सूची तैयार है। यहां पर भवन स्वामियों की स्वकर से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। कैंप में टीम के सभी अधिकारी मौजूद हैं या नहीं इस बात की रेंडम चेकिंग की जाएगी।
पीके द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी