व्यक्ति कर रहा था पीछा
राजरूपपुर एरिया की रहने वाली एक छात्रा बीएड की पढ़ाई कर रही है। वह डेली ही घर से निकलती है और विक्रम से जाती है। कुछ दिनों से एक 50 साल का अशरफ नामक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा था। दो दिन पहले तो अशरफ ने सारी हदें ही पार कर दी। आरोप है कि उसने गर्ल का हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद गर्ल ने इस बात की जानकारी अपनी फैमिली को दी। जिसके बाद फैमिली मेम्बर्स उसकी तलाश में जुट गए। फ्राइडे को उन्होंने धूमनगंज पुलिस स्टेशन के पास एक विक्रम में अशरफ  को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।