प्रयागराज ब्यूरो आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा मे स्वामी विवेकानंद एवं ज्वाला देवी इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का संदेश दिया। यह तिरंगा यात्रा हनुमान मंदिर से लेकर के प्रयाग संगीत समिति होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क पर संपन्न हुई। सभी तरफ भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज रहे थे। इस तिरंगा यात्रा मे स्टाफ सहित लगभग तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों से अपील अनुशासित रूप से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील करी। तिरंगा यात्रा के द्वारा सभी मे देश प्रेम और देश भक्ति की भावना साफ तौर पर झलक रही थी।