- रॉयल होटल के पास पहुंचे थे स्कूटी बेचने

- एक चोर हेयर कटिंग सैलून में करता है काम

ALLAHABAD: सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने रविवार को दो एक्टिवा चोरों को रायल होटल के पास से अरेस्ट कर लिया। चोर एक्टिवा बेचने के लिए सिविल लाइंस पहुंचे थे। दोनों को थार्नहिल रोड चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने अरेस्ट किया। पुलिस का दावा है कि दोनों पहले भी कई गाडि़यों को चुरा चुके हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया।

कौशांबी के हैं रहने वाले

दोनों एक्टिवा चोर मो। अरशद व रोहित अग्रहरि कौशांबी के रहने वाले हैं। अरशद का घर पिपरी में है तो रोहित सराय अकिल का रहने वाला है। अरशद झलवा में एक हेयर कटिंग सैलून में काम करता है। दोनों के पास से बरामद एक्टिवा झूंसी व सिविल लाइंस में स्टेनली रोड के पते पर रजिस्टर्ड हैं। पुलिस ने दोनों गाडि़यों के मालिकों का पता लगा लिया है। एक्टिवा को सिटी से ही चोरी किया गया था। संतोष सिंह ने बताया कि जिसको एक्टिवा बेची जाती थी, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों की पुरानी क्राइम हिस्ट्री की भी तलाश की जा रही है।