- दुकान का शटर तोड़ कर हजारों रुपए का माल ले गए चोर

- मीरगंज सर्राफा मंडी के एक ज्वैलरी शॉप में हुई घटना

ALLAHABAD@inest.co.in

ALLAHABAD: इलाहाबाद की सबसे बड़ी और पुरानी सर्राफा मंडी में भी चोर सक्रिय हैं। जो आए दिन दुकानों को निशाना बनाते रहते हैं। जबकि इस एरिया में सिक्योरिटी का टाइट इंतजाम किया गया है। सर्राफा मंडी में ही पुलिस चौकी भी है। फिर भी यहां चोर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं।

कोलकाता के रहने वाले जहांगीर माजिद पिछले कई साल से इलाहाबाद में ही रह रहे हैं। जहां वे ज्वैलरी बनाने के कारोबार से जुड़े हुए हैं। कोलकाता से सामान लाते हैं और यहां कारीगरों के थ्रू उसे फिनिशिंग टच देकर मार्केट में सप्लाई करते हैं। इसके लिए कोतवाली एरिया के मीरगंज सर्राफा मंडी के एक मकान में चौथे मंजिल पर उन्होंने शॉप खोल रखा है।

टूटा हुआ था ताला

शुक्रवार की रात में शॉप का ताला बंद कर जहांगीर अपने घर चले गए थे। शॉप में काम करने वाले कारीगर भी जा चुके थे। शनिवार की सुबह जब सब लोग शॉप पर पहुंचे तो देखा कि शॉप का शटर टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। करीब भ्0 हजार रुपए का सामान गायब हो गया था। कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।