प्रयागराज (ब्‍यूरो)। ये गणित बड़ा बेदर्दी हैपुलिस भर्ती परीक्षा में गणित के सवालों ने भावी सिपाहियों का माथा घुमा दिया। रिजनिंग के सवालों को लेकर अभ्यर्थियों के चेहरे चमक गए मगर जब गणित को हल करने की बारी आई तो फिर दिमाग बाउंस हो गया। हालांकि पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने सवालों को लेकर कहा कि इस बार मेरिट हाई रहेगी। चर्चा रही कि मेरिट 240 तक पहुंचेगी। माइनस मार्किंग होने से मेरिट यहां रुक सकती है, वरना पेपर के सवालों के मुताबिक मेरिट इसके ऊपर भी जा सकती है।

शनिवार को जिले में दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जिले में 126 सेंटर बनाए गए थे। शनिवार को दोनों पालियों में करीब एक लाख चालीस हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रश्न पत्र डेढ़ सौ सवाल का था। एक प्रश्न पर दो नंबर निर्धारित हैं। प्वाइंट फाइव परसेंट माइनस मार्किंग रही। ऐसे मेें अभ्यर्थियों ने जांच परख कर सवालों के उत्तर दिए। प्रश्न पत्र में पचपन प्रश्न रिजनिंग के, सैंतीस प्रश्न हिन्दी के, 37 प्रश्न जनरल स्टडी के और 20 प्रश्न मैथ के थे। रिजनिंग, जनरल स्डी और हिन्दी को लेकर अभ्यर्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई, मगर मैथ के प्रश्नों ने हलाकान कर दिया।

ऐसे आई मैथ
एक गांव में हैजा के कारण दस प्रतिशत लोगों की मौत हो गई, इसके कारण च्च्चीस फीसदी लोगों ने गांव छोड़ दिया। गांव की जनसंख्या घटकर 2025 रह गई। गांव में मूल रूप से रहने वालों की संख्या ज्ञात कीजिए। इस सवाल का हल निकालने में लगभग सभी अभ्यर्थियों को बहुत देर तक माथा च्च्ची करनी पड़ी। ऐसे ही मैथ के कई सवाल रहे, जिस पर अभ्यर्थी परेशान हुए।

पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। मगर मैथ की वजह से दिक्कत हुई। मैथ के लिए समय कम बचा था। दो घंटे का पेपर था। डेढ़ सौ सवाल हल करने थे। मैथ के कई सवाल जोडऩे घटाने वाले थे।
अशीष यादव

हिंदी का पोर्सन सरल था। जीएस भी कठिन नहीं आई। मगर रिजनिंग और मैथ में दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा कठिन मैथ का पोर्सन रहा। माइनस मार्किंग होने की वजह से समस्या हुई।
शिवम कुमार

पेपर कठिन नहीं था। जिसकी वजह से मेरिट हाई रहेगी। मैथ की वजह से समस्या हुई। थोड़ा समय और दिया जाता तो ठीक रहता। रिजनिंग में भी समय लगा।
संजीव कुमार

पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। रिजनिंग के प्रश्नों की संख्या अधिक थी। मैथ का पोर्सन पीछे था। पेपर साल्व करने के बाद मैथ हल करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाया।

सूरज द्विवेदी

हिंदी और रिजनिंग से बहुत उम्मीद है। बाकी मैथ और जीएस में कई सवाल बहुत कठिन थे। मैथ का साल्व करने के लिए टाइम कम मिला।
सत्येंद्र द्विवेदी


रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
शनिवार और रविवार को दो दिन में चार पालियों में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई है। प्रयागराज जंक्शन से आठ, कानपुर से आठ, इटावा और मैनपुरी से चार स्पेशल ट्रेन चलाई गई। ताकि अभ्यर्थियों की भीड़ का असर रेलवे यात्रियों पर न पड़े।