शाम को आई सुबह की नौचंदी, देर रात तक नहीं आई थीं सुबह की ट्रेनें
12 से 18 घंटा तक लेट चल रही हैं दिल्ली से आने वाली प्रमुख ट्रेनें
ALLAHABAD: 'स्मॉग' ने देश की धड़कन दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। अब दिल्ली के साथ देश के अन्य राज्यों व शहरों के लोग भी इससे प्रभावित होने लगे हैं। क्योंकि स्मॉग की वजह से दिल्ली में रहना ही नहीं बल्कि दिल्ली से देश के अन्य राज्यों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली से आने वाली लगभग सभी ट्रेनें 15 से 18 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली फ्लाईट भी तीन घंटे लेट आई।
ढाई घंटे लेट आई प्रयागराज
प्रयागराज एक्सप्रेस बुधवार को निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से इलाहाबाद पहुंची। संगम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस के साथ ही अन्य ट्रेनें सात से आठ घंटे देरी से आई।
डाउन लाइन
12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 9 घंटा
04042 आनंद विहार-जयनगर स्पेशल 3.30 घंटा
12816 नंदन कानन एक्सप्रेस 5 घंटा
12350 नई दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस 11 घंटा
12488 आनंद विहार जोगबनी एक्सप्रेस 3 घंटा
14056 दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मापुत्र मेल 11.30 घंटा
12312 कालका-हावड़ा कालका मेल 5 घंटा
18102 जम्मूतवी-टाटा मूरी एक्सप्रेस 8 घंटा
12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 18 घंटा
12398 नई दिल्ली-गया महाबोधी एक्सप्रेस 3.35 घंटा
14512 सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस 8.30 घंटा
12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 2.15 घंटा
14164 संगम एक्सप्रेस 7 घंटा
अप लाइन
12487 जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस 12 घंटा
13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 14.30 घंटा
04912 सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस 10.20 घंटा
12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 10 घंटा
सात बजे के बाद आई फ्लाईट
नई दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली फ्लाइट बुधवार को निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे देरी से इलाहाबाद पहुंची। दिल्ली की फ्लाईट को दोपहर 3.45 बजे बम्हरौली स्थित एयरपोर्ट पहुंचना था और 4.15 बजे जाना था, लेकिन फ्लाइट शाम को सवा सात बजे के करीब इलाहाबाद आई।