देर से आई, देर से गई संगम और नौचंदी एक्सप्रेस, कई अन्य ट्रेनें भी चल रहीं लेट

ALLAHABAD: ठंड के मौसम में ट्रेन से सफर का प्लान बना रहे हैं तो एक-दो दिन का एक्स्ट्रा समय ले लें। क्योंकि कोहरे की वजह से ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। मंगलवार को करीब चार से पांच घंटे लेट आई नौचंदी और संगम एक्सप्रेस चार से पांच घंटे देरी से रवाना की गई।

प्रयागराज, शिवगंगा, रीवा भी लेट

कोहरे का असर मंगलवार को दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों पर दिखा। प्रयागराज, शिवगंगा व रीवां एक्सप्रेस के साथ ही अन्य ट्रेनें घंटों लेट रहीं। प्रयागराज एक्सप्रेस पांच घंटे, शिवगंगा सवा छह घंटे, रीवा एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से इलाहाबाद पहुंची।

ट्रेन रनिंग स्टेटस-

12401 मगध एक्सप्रेस- 11 घंटा

12311 कालका मेल- 3 घंटा

12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 5 घंटा

14055 ब्रह्मापुत्र मेल- 17 घंटा

14056 ब्रह्मापुत्र मेल- 16 घंटा

22434 आनंद विहार एक्सप्रेस 8 घंटा

19041 बीडीटीएस-जीसीटी एक्सप्रेस 7 घंटा

12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 11 घंटा

12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस 5 घंटा

12402 मगध एक्सप्रेस 12 घंटा

14020 आनंद विहार-अगरतला एक्सप्रेस 5 घंटा

12428 आनंद विहार रीवां एक्सप्रेस- 10 घंटा

12818 आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस- 13 घंटा

12404 जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस 7 घंटा

14116 हरिद्वार इलाहाबाद एक्सप्रेस 6 घंटा

14164 संगम एक्सप्रेस- 6.17 घंटा

14512 नौचंदी एक्सप्रेस- 4 घंटा

22442 कानपुर इलाहाबाद इंटरसिटी 3 घंटा

12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 8 घंटा