नीचे गिर रहा तापमान, दे रहा तकलीफ

ALLAHABAD: अक्टूबर में जैसे-जैसे तापमान कम हो रहा है, वैसे-वैसे बदन दर्द की तकलीफ लोगों को परेशान कर रही है। बदलते मौसम में बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग डॉक्टर के पास शिकायत दर्ज करा रहे हैं। मौसम में तापमान का उतार-चढ़ाव बीमारी का कारण बना है। खासकर दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर लोगों को बीमार कर रहा है।

यह हो रही मुश्किल

पिछले एक सप्ताह में उच्च तापमान गिरकर 36 डिग्री पर पहुंच चुका है।

हाथ-पैर से लेकर सिर मे भी दर्द की लोग कर रहे शिकायत।

हॉस्पिटल्स की ओपीडी में इस तरह के 10 से 15 फीसदी मरीज पहुंच रहे हैं।

बीमार कर रहा एसी

ऑफिस से लेकर घर तक लोग एसी चला रहे हैं, जो मांसपेशियों और शरीर के जोड़ों को कमजोर कर रहा है। इसके अलावा जुकाम और खांसी ने भी जीना मुहाल कर रखा है। डॉक्टर्स का कहना है कि बॉडी का तापमान स्थिर नहीं रहने से दिक्कतें पैदा हो रही हैं। खासकर रात में 26 और दिन में 36 डिग्री तापमान के बीस दस डिग्री का अंतर बीमारी की जड़ बना हुआ है।

बचना है तो इसका रखिए ख्याल

ठंडे पानी से दूरी बनाकर रखिए।

दिन और रात में एसी का कम उपयोग करें।

बाजार का खानपान से परहेज करिए।

मौसम के ताजे फलों का सेवन लाभदायक है।

शरीर में दर्द की शिकायत होने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी।

तापमान लगातार नीचे आ रहा है। भविष्य में इसमे अधिक गिरावट होगी। इसलिए होशियार रहना होगा। एसी का कम उपयोग करना जरूरी है। साथ ही, ताजा और घर का बना खाना खाना चाहिए। बदन अधिक दर्द कर रहा है तो डॉक्टर की सलाह लीजिए।

डॉ। ओपी त्रिपाठी, फिजीशियन

अपनी जीवनचर्या को सुधारना होगा। मौसम के बदलाव के साथ अपने खानपान में भी बदलाव जरूरी है। कई बार जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ जाती है। सुबह उठकर एक्सरसाइज करना सेहत के लिए लाभयदायक है।

डॉ। आनंद सिंह, फिजीशियन, बेली हॉस्पिटल