नहीं आएंगे सफाई कर्मचारी, होली पर चारों तरफ फैली रहेगी गंदगी

ALLAHABAD: होली पर दो दिन तक पूरा शहर रंगों में सराबोर रहेगा। जमकर होली खेली जाएगी। इस बीच शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप रहेगी। नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही सफाई कर्मचारी भी दो दिन छुट्टी पर रहेंगे। इसलिए होली जरूर खेलें, लेकिन सफाई व्यवस्था का ध्यान दें। गंदगी न फैलाएं। अगर गंदगी अधिक फैली तो फिर दिक्कत शहरवासियों को ही होगी।

होली पर इलाहाबाद की कपड़ा फाड़ होली मशहूर है। इसकी वजह से चारों तरफ फटे हुए कपड़ों का ढेर लग जाता है, जो इस बार दो दिन तक सड़क पर पड़ा रहेगा। क्योंकि नगर निगम के सफाई कर्मचारी शुक्रवार और शनिवार को अवकाश पर रहेंगे। आउट सोर्सिग के कर्मचारियों का भी अवकाश रहेगा। ऐसे में गंदगी और कचरे के ढेर से पूरा शहर बजबजा उठेगा। पर डे शहर से करीब 600 मीट्रिक टन कचरा निकलता है जो दो दिन में 1200 मीट्रिक टन हो जाएगा। इसके अलावा होली का कचरा अलग से रहेगा।

नगर निगम के सफाई कर्मचारी दो और तीन मार्च को अवकाश पर रहेंगे। इमरजेंसी के लिए कुछ कर्मचारियों को लगाया गया है। रविवार को कर्मचारी काम पर रहेंगे।

डॉ। अरुण

नगर स्वास्थ्य अधिकारी