- धूमनगंज के दो घरों में हुई चोरी

- ढाई लाख से अधिक का सामान ले गए चोर

ALLAHABAD:

मंगलवार की देर रात में चोरों ने जहां धूमनगंज थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी के भोला का पुरवा में रहने वाले व्यापारी के घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की ज्वैलरी व कीमती सामान उड़ा दिया। वहीं बम्हरौली के पनसरवा गांव में एक युवक रिस्तेदारों को बहकाकर हजारों रुपया का सामान गायब कर दिया।

बीवी को छोड़ कर आए तो बिखरा था सामान

भोला का पुरवा के रहने सुरेश कुमार पटेल की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। सुरेश का ससुराल प्रतापगढ़ में है। अक्टूबर को सुरेश अपनी पत्‍‌नी को मायके छोड़ने प्रतापगढ़ गए थे। 11 अक्टूबर को लौट कर आए। घर पहुंचे तो सब ठीक ठाक था। 12 अक्टूबर को पत्‍‌नी को लेने दुबारा प्रतापगढ़ गए। लेकिन 13 अक्टूबर को दोपहर बाद जब घर पहुंचे तो देखा मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे गहने गायब थे। चोर करीब डेढ़ लाख के गहने और पंद्रह हजार रुपया कैश ले गए।

भांजे ने बुलाकर कराई चोरी

बम्हरौली के पनसरवा गांव की रहने वाले जगदीश प्रसाद की पत्नी कविता ने थाने में तहरीर दी कि बुधवार को दिन में 11 बजे भांजे ने उन्हें घर पर बुलाया। और इसी बीच घर पर चोरी करा दिया। करीब 80 हजार रुपये की ज्वैलरी गायब हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।