प्रयागराज (ब्यूरो)। UP Prayagraj District election result 2022 latest news: इलाहाबाद दक्षिण से बीजेपी के नन्द गोपाल गुप्ता "नन्दी" 65000 वोट पाकर विजयी घोषित हो गए है। सपा के रईस चन्द्र शुक्ला 54223 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। AIMIM के मो0 फरहान को 1287 वोट मिले। इलाहाबाद उत्‍तर से बीजेपी के हर्षवर्धन बाजपेयी 76989 वोट पाकर विजयी घोषित हो गए है। सपा के संदीप यादव 35259 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह को 20457 वोट मिले। कोरांव से बीजेपी के राज मणि 84418 वोट पाकर विजयी घोषित हो गए है। सपा के राम देव 59697 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। बीएसपी के राजबली जैसल 26307 वोट मिले। इलाहाबाद पश्चिम से बीजेपी के सिद्धार्थ नाथ सिंह 107855 वोट पाकर विजयी घोषित हो गए है। सपा के ऋचा सिंह 82661वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। बीएसपी के गुलाम कादिर 6680 वोट मिले।

फाफामऊ विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट गुरुप्रसाद मौर्य ने 90829 वोट हासिल किए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अंसार अहमद को 76343 वोट मिले। बीएसपी के ओमप्रकाश को 27204 वोट हासिल हुए हैं। वहीं कांग्रेस के दुर्गेश पांडेय 2379 वोट ही हासिल कर सके। सोरांव सीट पर डा। जमुना प्रसाद निषाद को 85884 वोट हासिल हुए और उन्‍हें सपा उम्‍म्‍ीदवार गीता शास्‍त्री (पासी) के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिन्‍हें 91474 मत मिले। इस सीट पर बीएसपी के आनंद भारती को 29250 वोट व कांग्रेस के मनोज कुमार पासी को 2027 वोट हासिल हुए। फूलपुर सीट पर बीजेपी के प्रवीण पटेल ने 103557 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्‍होंने सपा के मोहम्‍मद मुज्‍तबा सिद्दीकी को हराया जिन्‍हें 100825 वोट मिले। वहीं बीएसपी के राम तौलन यादव को 33036 वोट व कांग्रेस के सिद्ध्‍नाथ मौर्य को 1626 वोट मिले।

UP Prayagraj District election result 2022 latest updates

विधानसभा जीते/पार्टी हारे/पार्टी अंतर
फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य/BJP अंसार अहमद/SP 14324
सोरांव गीता शास्त्री (पासी)/SP डॉ.जमुना प्रसाद सरोज/AP 5590
फूलपुर प्रवीण पटेल/BJP मो0 मुजतबा सिद्दकी/SP 2732
प्रतापपुर विजमा यादव/SP राकेश धर त्रिपाठी/AP 10956
हंडिया

हाकिम लाल बिन्द/SP

प्रशान्त कुमार सिंह /NISHAD 3543
मेजा संदीप सिंह/SP नीलम करवरिया/BJP 3439
करछना पियूष रंजन निषाद/BJP उज्जवल रमण सिंह/SP 9328
इलाहाबाद पश्चिम सिद्धार्थ नाथ सिंह/BJP ऋचा सिंह/SP 29933
इलाहाबाद उत्तर

हर्षवर्धन बाजपेयी/BJP

संदीप यादव/SP

54883
बारा वाचस्पति/ADS अजय/SP 12524
कोरांव

राज मणि/BJP

राम देव/SP

24487
इलाहाबाद दक्षिण

नन्द गोपाल गुप्ता "नन्दी"/BJP

रईस चन्द्र शुक्ला/SP

26417