वाल्वो और शताब्दी बसों में यात्रा करना हुआ महंगा

लखनऊ तक का किराया 35 से 46 रुपए तक बढ़ाया गया

ALLAHABAD: दिवाली से ठीक पहले परिवहन निगम ने पैसेंजर्स को जोर का झटका दिया है। वाल्वो और शताब्दी बसों का किराया 22 रुपए से लेकर 35 रुपए तक बढ़ा दिया गया है। नई किराया सूची को विभाग ने लागू भी कर दिया है। इसका व्यापक प्रभाव लखनऊ और गोरखपुर के साथ कानपुर रूट पर सफर करने वाले पैसेंजर्स पर पड़ेगा।

लखनऊ रूट पर आठ वाल्वो बसें

इलाहाबाद में तीन बस अड्डे हैं। सिविल लाइंस, लीडर रोड और जीरो रोड। सिविल लाइंस से गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ रोड की बसों का संचालन होता है। लीडर रोड से कानपुर-फतेहपुर रोड की बसें संचालित होती हैं और जीरो रोड से रीवां-मिर्जापुर रोड की बसें चलती हैं। वाल्वो और शताब्दी बसों का संचालन सिविल लाइंस और लीडर रोड से होता है। सिविल लाइंस से यह गोरखपुर और लखनऊ रूट पर संचालित होती हैं। इस रूट पर वाल्वो बसों की कुल संख्या आठ है। इसका संचालन सुबह आठ बजे से शुरू हो जाता है।

कॉमन पैसेंजर्स को राहत

टिकट मैनेजर जितेन्द्र ने बताया कि बढ़ोत्तरी में कॉमन पैसेंजर्स को राहत दी गई है। सामान्य बसों के किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। किराया सिर्फ वाल्वो और शताब्दी बसों का बढ़ाया गया है। लखनऊ तक सफर करने वाले यात्री को पहले वाल्वो में 480 रुपए बतौर किराए देने होते थे। बढ़ोत्तरी के बाद किराया 526 रुपए हो गया है। इसी प्रकार शताब्दी बस के किराए में भी बढ़ोत्तरी की गई है। इन बसों में सफर करने वाले यात्री को पहले 278 रुपए किराया देना होता था। अब इसे बढ़ाकर 313 रुपए कर दिया गया है। बता दें कि लखनऊ रूट पर कुल 11 शताब्दी बसे संचालित होती है।

वाल्वो बसों की संख्या-8

शताब्दी बसों की संख्या-11

नार्मल बसों की संख्या-75

इलाहाबाद से लखनऊ बढ़ा किराया

सेवा अब पहले

वाल्वो 526 480

शताब्दी 333 278

नार्मल 201 201

बढ़ोत्तरी में सामान्य बसों से सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है। सामान्य बसों के किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

जितेन्द्र

टिकट मैनेजर, सिविल लाइंस डिपो