-राज्यपाल रामनाइक ने की नियुक्ति, तीन वर्षो का होगा कार्यकाल

ALLAHABAD: उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है। प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के चांसलर राम नाइक ने रविवार को एचबीटीआई कानपुर, कानपुर विश्वविद्यालय व नरेन्द्र देव एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के साथ ही मुक्त विश्वविद्यालय के लिए कुलपति की नियुक्ति की।

डीडीयूजीयू में भूगोल के विभागाध्यक्ष

श्री नाइक की संस्तुति पर दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो। कामेश्वर नाथ सिंह को मुक्त विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो। सिंह का कार्यकाल तीन वर्षो का होगा। वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति प्रो। एमपी दुबे के स्थान पर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

दो बार बढ़ाया गया था कार्यकाल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के हेड रह चुके प्रो। एमपी दुबे को अक्टूबर 2014 में उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ। प्रभात चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रो। दुबे का कार्यकाल भी तीन वर्षो का था। लेकिन चांसलर राम नाइक ने प्रो। दुबे का कार्यकाल तीन-तीन महीने के लिए दो बार बढ़ाया था।