- विहिप के दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण शिविर में लिया हिस्सा

>NAINI(20 May,JNN): विश्व हिंदु परिषद काशी प्रांत की महिला शाखा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा चल रहे शौर्य प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को महिलाओं ने शस्त्र का अभ्यास किया। शाखा की महिला प्रमुख संगीता ताई की देखरेख में प्रांत के बीस जिलों से आई महिलाओं ने इस दौरान राइफल चलाकर निशाना साधा।

बौद्धिक सत्र में केंद्रीय मंत्री आनंद ने सेवा कार्य की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि पूरे देश में करीब दो लाख से अधिक महिलाएं सेवा कार्य में शामिल हो रहीं हैं। अकेले काशी प्रांत के दो सौ स्थानों पर सिलाई केंद्र चलाए जा रहे हैं। चर्चा सत्र में जिला संयोजक प्रकाश वैश्य ने लव जिहाद पर तीखी टिप्पड़ी की। कहा कि इसके जरिए कुछ लोग हिंदू धर्म को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे धर्मातरण बताते हुए खुद बचने और अपने आस-पास की महिलाओं एवं युवतियों को बचाने के लिए कार्य करने को कहा।