प्रयागराज ब्यूरो ।किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। तुनक मिजाज महिला के सिर पर मौत का भूत सवार हो गया। गुस्से में वह प्राइवेट साधन से फाफामऊ आ गई। घाट के पास यहां काफी देर तक टहलती रही। शाम करीब चार बजे वे पैदल गंगा नदी के बीच पुल पर पहुंची और फुटपाथ पर टहलने लगी। अचानक वह पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह देख पुल से गुजर रहे यात्री शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर नीचे मौजूद नाविक फौरन एक्टिव हो गए। बचाने के लिए नाविक भी गंगा नदी में कूद पड़े। तब तक खबर फाफामऊ पुलिस को मिल चुकी थी। मालूम चलते ही फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई।

शाम चार बजे की है घटना
पुलिस की मौजूदगी में कड़ी मशक्कत के बाद नाविकों ने महिला को गंगा नदी के पानी से बाहर निकाला। वह बेहोशी की हालत में थी। फौरन महिला पुलिस के द्वारा उसके पेट को दबा कर पानी निकालने की कोशिश की गई। महिला को थोड़ा होश आया तो उसे पुलिस हॉस्पिटल ले गई। इलाज बाद उसकी हालत थोड़ी ठीक हुई। इसके बाद पुलिस के जरिए पूछताछ की गई। फाफामऊ थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में वह अपना नाम मीरा भारतीया बताई। उसकी उम्र करीब 30 के आसपास आंकी गई। उसके जरिए पुलिस को पति का नाम सूरज निवासी थरवई थाना क्षेत्र के कुसुम्बपुर बताया गया है। सुसाइड की कोशिश के पीछे वह खुद पति से झगड़े का कारण बताई। पुलिस के जरिए सूचना उसके घर वालों को दी गई। खबर मिलते ही पति व परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। उनके सुपुर्द उसका इलाज करने के बाद पुलिस वापस लौट गई।