गोष्ठी में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

ALLAHABAD:

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से रविवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला उत्पीड़न कारण और समाधान विषय पर चर्चा हुई।

गोष्ठी की शुरुआत कल्याणी राय चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा के साथ की। निधि सिंह ने महिलाओं पर लगातार बढ़ते हमलों की चर्चा करते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं को उपहार देने, बधाई देकर उत्सव मनाने वाला दिन नहीं है। यह महिलाओं के संघर्ष को आगे बढ़ाने का, संकल्प लेने का दिन है। सुमन शुक्ला ने महिला उत्पीड़न का मुख्य कारण फिल्मों, सीरियलों, पोर्नसाइट्स व अन्य कारणों को बताया। इस दौरान संध्या मिश्रा, राजलक्ष्मी, उत्तरा सिंह, राजेश्वरी, गीता त्रिपाठी, उमा रानी शर्मा, रेनू गुप्ता, बीना ओझा, रामपति, सुनयना, रंजना आदि मौजूद रहीं।