- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के मुहिम अप्रैल कूल से हर तबके के लोग जुड़े

BAREILLY:

प्रकृति को बचाने के लिए संडे को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की मुहिम 'अप्रैल कूल' से जुड़कर हर तबके के लोगों ने प्लांटेशन किया। नेता, टीचर, स्टूडेंट्स, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, सोशल एक्टिविस्ट और गवर्नमेंट अफसर सभी ने पौधे लगाए। पौधे लगाने के बाद लोगों ने दूसरों को भी अवेयर किया। साथ ही, प्रकृति को सहेजने का भी प्रण लिया।

- छोटी-छोटी खुशियां की हैप्पी अरोड़ा ने अपने साथियों संग पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

- महर्षि विद्या मंदिर में प्रिंसिपल आरएल सिंह, रजनी शर्मा, उषा सिंह, पंकज शर्मा और प्रवीण कुमार पौधे लगाए।

- भाजपा कैम्प कार्यालय में भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, महामंत्री यतिन भाटिया और मनोज यादव ने भी पौधे लगाए।

- सोशल एक्टिविस्ट विशेष कुमार के साथ राहुल सिंह, प्रतिभा सिंह, अंचल माहेश्वरी और शिवानी सक्सेना ने कुष्ठ आश्रम में प्लांटेशन करते हुए।

- राजेंद्र नगर में अपने दादा जसवंत सिंह के साथ पौधरोपण करते रात्रि और रूद्र।

- कर्मचारी नगर स्थिति मठिया के पास के निवासियों ने किया पौधरोपण।

- वीर जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने साथियों के साथ पुरानी पुलिस लाइंस में पौधरोपण किया।

- इम्प्लाइमेंट ऑफिस के सहायक निदेशक शिवराम शर्मा ने कार्यालय कैम्पस में प्लांटेशन किया।

- फायर ब्रिगेड कैम्पस में पौधे लगाते हुए सीएफओ केएन रावत।

- केयर हॉस्पिटल के डॉ। निंकुज गोयल, डॉ। मोनिका गोयल, श्लोक गोयल और शुभ गोयल ने हॉस्पिटल कैम्पस में ही प्लांटेशन किया।

- स्टेडियम रोड व्यापारी

मोहन राजपूत, रूद्र राजपूत, अरुणोदय मिश्रा, पंकज शर्मा, अनमोल राजपूत, अनूप शर्मा, मोहित राजपूत, मनोज राजपूत, अमन, वर्षा ने बड़े उत्साह के साथ पौधे लगाए।

- बरेली कॉलेज की स्टूडेंट्स निभा गुप्ता, राजलक्ष्मी और सीमा और हरिराम ने भी पौधे लगाए।

- वनखंडी नाथ मंदिर में छोटी बच्ची अविका प्लांटेशन करते हुए।