बरेली (ब्यूरो)। &लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम&य पंजाबी महासभा का सांस्कृतिक कार्यक्रम होटल रेडिसन में हुआ। कार्यक्रम में इस वर्ष पैदा हुई बच्चियों के लिए खुशियां मनाई गईं। उनके साथ उनके माता पिता का सम्मान गिफ्ट देकर किया गया। इनमें गुरमेहर भसीन, रितिका लोगानी, बिंद्धा पिपलानी, मनवीर कौर, माही अरोरा, अनियाशा साहनी, शिवान्या और हरनीत सेठी रहीं।

गेस्ट का किया स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संघ चालक राट्रीय स्वंय सेवक संघ के शशांक भाटिया और क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रांत दुर्विजय सिंह शाक्य, मेयर डॉ। उमेश गौतम, विधायक सहारनपुर राजीव गुज्जर, विधायक पलिया रोमी साहनी, विधायक किच्छा यूके से तिलक राज बेहड़ और विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा ने इनॉग्रेशन किया। इस मौके पर यपूी अकादमी के निर्देशक जगनैन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष निशांत परुथी एवं प्रदेश के संयोजक प्रवीन सेठी का स्वागत किया। इसके बाद होटल रेडिशन के डायरेक्टर मेहताब सिद्दीकी एवं कोका कोला के सुनील घई का अभार जताया।

ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन यतिन भाटिया ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, गुलशन आंनद, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद, पंजाबी महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष मनीषा आहूजा, हरीश विग, ज्ञानी काला सिंह, भारत भूषण, एमपी सिंह, विनोद ग्रोवर, देशराज चंडोक, हरीश अरोडा, रंजीत सिंह, प्रिंस सोढ़ी, अमित अरोड़ा, जय जेटली, डॉ। महेन्द्र सिंह बासु, नमित गुलाटी, रामऔतार आहूजा, अरुण मेहता, चेतना तनेजा, तरुण भाटिया, डॉ। पुनीत सरपाल, एमएल दुआ, संजीव सोई, राजेश मेहरोत्रा और सौरभ भसीन रहे।