-शहर से वर्ष 2002 में मिस व‌र्ल्ड बनी प्रियंका चोपड़ा के बाद से निकली प्रतिभाएं

-मिस फेमिना में फ‌र्स्ट रनर अप बनने के बाद दिशा पटानी ने रखा था बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम

<-शहर से वर्ष ख्00ख् में मिस व‌र्ल्ड बनी प्रियंका चोपड़ा के बाद से निकली प्रतिभाएं

-मिस फेमिना में फ‌र्स्ट रनर अप बनने के बाद दिशा पटानी ने रखा था बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम

BAREILLY BAREILLY :

बरेली के युवाओं में मायानगरी का जबरदस्त क्रेज बढ़ा है। शहर से मिस व‌र्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाग्य आजमाया और शानदार सफलता हासिल की। इसके बाद दिशा पटानी ने भी मिस फेमिना फ‌र्स्ट रनर अप रहने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और शहर की पहचान को चार चांद लगा दिए। इसके बाद तो शहर के दर्जनों युवक- युवतियों ने मायानगरी में कॅरियर बनाने के लिए कूच किया। इनमें ज्यादातर ने बॉलीवुड में चमक बिखेरी तो कुछ टीवी सीरियल में भी नजर आए। अलग-अलग क्षेत्र में किरदार निभाने वाले शहर से निकले इन लोगों ने आज पूरे देश में शहर को पहचान दिला रहे हैं।

दिश्ा पटानी

मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर की रहने वाली हैं। दिशा पटानी के पिता जगदीश पाटनी सीओ हैं। दिशा पटानी का जन्म तो बरेली में क्99ख् में हुआ था। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा भी शहर में ही हुई थी। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए लखनऊ चली गई लेकिन परिवार बरेली में ही रहा। शुरू से ही बॉलीवुड की शौकीन दिशा पटानी ने बायोटेक के दौरान मॉडलिंग में भाग लिया। इसके बाद तो दिशा ने मॉडलिंग में एक के बाद एक खिताब अपने नाम किया। इसके बाद मिस लखनऊ, मिस यूपी और फेमिना मिस इण्डिया ख्0क्फ् में फ‌र्स्ट रनर अप रही। वर्ष ख्0क्म् में दिशा पटानी ने मूवी एमएस धोनी में काम किया, जो सुपरहिट हुई इसके बाद से वह सबके दिलों पर छा गई।

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जन्म क्8 जुलाई क्98ख् को जमशेदपुर में हुआ था, लेकिन वह बरेली को अपना असली घर मानती हैं। प्रियंका के माता पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे। वर्ष ख्00ख् में वह अमेरिका आंटी के साथ कुछ वर्ष रही। अमेरिका में वह फेमिना मिस इंडिया व‌र्ल्ड का खिताब और मिस व‌र्ल्ड का खिताब जीता। मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली वह भ्वीं भारतीय महिला थी। प्रियंका एक समय में इंजीनियर या मनोरोग चिकित्सक बनने का सपना देख रही थीं, लेकिन मिस व‌र्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। बॉलीवुड में कदम रखते ही प्रियंका चोपड़ा ने सफलता की ऊंचाइयों काे छू लिया।

इन्होंने भी बॉलीवुड में आजमाई किस्मत

-शहर के जंक्शन पर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले अंबुज कुकरेती ने भी बॉलीवुड में अपना भविष्य आजमाया था। बॉलीवुड में वह राइटर और डायरेक्टर के साथ कई सीरियल में भी काम किया है, जिसके बाद वह सफलता की ऊंचाई को छूते चले गए। इस समय अंबुज कुकरेती करीब म्0 वर्ष के हो चुके हैं .आज वह बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।

-राजेन्द्र सक्सेना: शहर के सुभाषनगर के रहने वाले हैं। करीब पांच साल पहले मायानगरी में उन्होंने एंट्री की थी। इसके बाद वह कई सीरियल के साथ मूवी में भी काम चुके हैं। राजेन्द्र सक्सेना ने बताया कि वह कई टीवी सीरियल और मूवी में काम किया जिसमें गर्व और तुमसे न होगा में भी काम कर चुके हैं।

-तृप्ति महेश्वरी: बदायूं रोड के जोगेन्द्र नगर निवासी तृप्ति के पिता पेशे से डॉक्टर हैं। तृप्ति करीब छह साल से बॉलीवुड में काम कर रही है। तृप्ति ने टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। शहर से ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद मॉडलिंग की शौक जागा जिसके बाद टीवी सीरियल में काम मिल गया।

नेहा ठाकुर: बरेली के देहात क्षेत्र में बहेड़ी कस्बा में रहने वाली नेहा ठाकुर ने भी भोजपुरी मूवी में काम करके नाम कमा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह एलबम पेप्सी पीके लागे लू, के साथ कई भोजपुरी मूवी में सह अभिनेत्री की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके साथ ही शहर से दिनेश कुमार, धर्मवीर और विजय श्रीवास्तव भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं।