सर्दी का सितम इन दिनों चरम पर है। थर्सडे को तो ठंड ने लोगों को काफी परेशान किया। स्थिति यह रही कि लोगों का घर से बाहर निकलना बहुत ही कठिन हो रहा था। जरूरत का काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। इस दौरान बाहर निकले लोगों को दिन भर वातावरण में हल्के शॉवर का सा अहसास होता रहा।

पूरे दिन रही ठिठुरन
वेडनेसडे को आधी रात के बाद कोहरा आना शुरू हो गया था। थर्सडे की सुबह करीब पांच बजे तक घने कोहरे की चादर छाई रही। दिन भर धुंध और बादलों की चादर की वजह से धूप के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार थर्सडे को मैक्सिमम टेंपरेचर 10.6 और मिनीमम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ। आरके ङ्क्षसह के अनुसार 22 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में चार से पांच एमएम वर्षा का भी अनुमान जताया जा रहा है। इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ होने की उम्मीद मौसम विभाग जता रहा है। इस दौरान रोड पर जगह-जगह अलाव भी जलाए गए। बाजारों की रौनक भी ठंड के कारण फीकी रही। दुकानों पर दुकानदार भी हीटर और ब्लोअर का सहारा लिए कस्टमर्स की राह तकते नजर आए। अधिक सर्दी होने के कारण चाय की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ नजर आ रही थी। शाम होते ही सडक़ों पर सन्नाटा पसर गया।

सर्दी में रहें अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक डॉ। आरके सिंह ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक और ऐसा ही ठंडा मौसम रहेगा। पूरा वीक ड्राई कोल्ड का सामना करना पडेगा। बीच-बीच में हल्की धूप से राहत मिलती रहेगी। घना कोहरा भी रहेगा। इसके बाद मौसम में परिर्वतन आ सकता है, लेकिन इस सप्ताह राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, इसीलिए अलर्ट रहें।

सप्ताह भर अभी सर्दी और बढ़ेगी। बारिश इस सप्ताह नहीं होगी। तापमान में लगातार गिरावट रहेगी और चार डिग्री तक पहुुंचने की संभावना है। बारिश नहीं होने तक कभी-कभी धूप भी दिखाई देगी, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।
प्रो। डॉ। आरके सिंह, मौसम विज्ञानी

लोगों को हुई परेशानी
थर्सडे को सबसे अधिक ठंडा मौसम रहा। अधिकतर लोग घर पर ही रहे। वर्किंग करने वाले ही बाहर जा पाए। शहर में जगह-जगह अलाव भी लगाए जा रहे हैं। ऐसा ही मौसम रहा तो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
चारु सिंह

थर्सडे को तो ऐसा लग रहा था जैसे बरसात हो रही है। एक दिन पहले शाम से ही कोहरे की बरसात होने लगी थी। इस कारण लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हो रही थी।
सुशील मौर्य