बरेली (ब्यूरो)। शहर में खूंखार हो रहे स्ट्रीट डॉग्स के केसेस लगातार बढ़ रहे हैं। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने इसको लेकर सात अप्रैल से &मैन वर्सेज डॉग&य कैंपेन शुरू किया था। इसमें नगर निगम एरिया की हकीकत से अफसरों को रूबरू कराया। बताया कि किन एरियाज में कितने स्ट्रीट डॉग्स खतरनाक हो रहे हैं। जिला अस्पताल आने वाले डॉग बाइट के केसेस किन एरिया से अधिक आ रहे हैं। इन सभी की हकीकत बताते हुए कैंपेन चलाया, जिस पर अफसरों ने संज्ञान लेते हुए स्ट्रीट डॉग्स को पकडक़र उनका बधियाकरण और वैक्सीनेशन का काम शुरू कराया है। इतना ही नहीं नगर निगम 150 स्ट्रीट डॉग्स पर एक्शन ले भी चुका है। पढि़ए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की पूरी रिपोर्ट।

कोई भी कर सकता है कप्लेंट
नगर निगम के जिन एरियाज में स्ट्रीट डॉग्स की अधिक प्रॉब्लम है, वहां के लोग नगर निगम में कंप्लेंट दर्ज कराकर वहां से स्ट्रीट डॉग को पकड़वा सकते हैं। यह बात नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कही। उन्होंने बताया कि गर्मी में स्ट्रीट डॉग्स से लोगों को अधिक प्रॉब्लम होती है, इसलिए अभियान शुरू करा दिया गया है। अभियान अभी जारी रहेगा। नगर निगम एरिया में आने वाले क्षेत्रों में किसी को भी समस्या न हो, इसके लिए स्ट्रीट डॉग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

कहां पर हैं अधिक केस
नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि उन्होंने इसकी भी रिपोर्ट जिला अस्पताल से मंगवाई है कि शहर के किन एरियाज से डॉग बाइट के केसेस अधिक आ रहे हैं। रिपोर्ट से जानकारी मिल सकेगी कि किन एरियाज के स्ट्रीट डॉग्स अधिक खतरनाक हैं, वहां पर फिर एक्शन शुरू कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम पहले से ही अलर्ट मोड में है।

पकड़े जा रहे डॉग्स
नगर निगम के पशुधन कल्याण अधिकारी डॉॅ। आदित्य तिवारी का कहना है कि नगर निगम ने 150 स्ट्रीट डॉग्स को पकडक़र उनका बधियाकरण और वैक्सीनेशन कराया है। अभियान अभी चल रहा है। जिन एरिया से कंप्लेंट आती है, उन एरियाज में भी स्ट्रीट डॉग्स के खिलाफ अभियान चलाकर वहां पर कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स का कहना है कि स्ट्रीट डॉग्स के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है।

बंदरों को भी पकडऩा शुरू
नगर निगम ने अभी तक स्ट्रीट डॉग्स के साथ बंदरों को पकडऩे का भी एजेंसी के माध्यम से काम शुरू कराया है। जिन एरिया में बंदरों की अधिक शिकायतें आई हैं, उन एरियाज में बंदरों को पकड़वाने का काम भी श्ुारू हो गया है ताकि उनके आतंक से लोगों को निजात मिल सके।

नगर निगम स्ट्रीट डॉग्स के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसके लिए टेंडर लेने वाली संस्था काम कर रही है। कहीं से कंप्लेंट मिलने पर भी वहां से स्ट्रीट डॉग्स को पकड़वाया जाता है। अगर किसी को काई शिकायत है तो वह नगर निगम में दर्ज करा सकता है।
निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त

नगर निगम की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स को पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अप्रैल में 150 डॉग्स को पकडक़र उनका बधियाकरण और वैक्सनेशन कराया गया है। जिन एरिया में स्ट्रीट डॉग्स अधिक हैं, उस एरिया में भी अभियान चलाया जा रहा है।
डॉ। आदित्य तिवारी, पशुधन कल्याण अधिकारी