बरेली (ब्यूरो)। चार दिन तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ फ्राईडे से नहाय खाय के साथ हो गया। नहाय खाय के साथ महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अचना कर इसकी शुरुआत की।

तैयार हो गए घाट
छठ पूजा के पहले दिन शहर में घाट सज धज कर तैयार हैं। अगले दिन दिन तक यहां कार्यक्रम चलेगे। शहर में यूनिवर्सिटी कैंपस, न्यू माडल रेलवे कालोनी, शिव पार्वती मंदिर, धोपा मंदिर, तपेश्वर नाथ आदि जगह पर घाट बनाए गए हैं। यहां नहाय खाय के साथ शुक्रवार को पूजा की शुरुआत हो गई। घाट पर महिलाएं छठ मईया के गीत गाती रही।

सेटर्डे को होगा खरना
छठ पूजा के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को दिन भर भक्त उपवास करेंगे तथा शाम को भोजन करेंगे। इसे खरना कहा जाता है। इस दिन तन और मन की शुद्धिकरण पर ध्यान दिया जाता है। खरना के प्रसाद के रूप में गन्ने के रस में बने हुए चावल की खीर के साथ दूध,चावल का पि_ा घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है। इसमें नमक या चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। खीर ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का व्रत रखा जाएगा।