बरेली (ब्यूरो)। सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियों का उत्पादन होता है। यह मौसमी सब्जियां पौष्टिकता से भरपूर होती हैं। इनमें से हर कोई सब्जी किसी न किसी विशेष गुण से भरपूर होती है। यही वजह है कि न्यूट्रिशनिस्ट हों या डॉक्टर्स, हर कोई मौसमी सब्जियों को भरपूर खाने की सलाह देते हैं। बैंगन भी ऐसी ही एक सब्जी है जो कई जरूरी पोषक तत्वों से भरी हुई है। इसमें फाइबर भरपूर होता है। इस रिपोर्ट में जानें बैगन क्यों भोजन की थाली का हिस्सा होना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार
आयुर्वेद में बैंगन के गुण और दोष को स्पष्ट किया गया है। यह ऊर्जावान और शक्तिवर्धक है तो वात और पित्त दोष को भी बढ़ाता है। यही वजह है वात और पित्त से ग्रसित लोगों को इसके सेवन से परहेज करने या कम मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।

बैंगन का इतिहास
बैंगन का आरंभिक उल्लेख आयुर्वेद के लेखक शुश्रुता और चारवाक के लेखन में मिलता है। चीन में पहली सदी ईसा पूर्वी में वांगबाओ ने बैगन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बैंगन को कांटों वाले हरे रंग का फल बताया। प्राचीन यूनानी शहर लासो में मिली पत्थरों की कब्रों पर अंकित चित्रण में पहली बार पश्चिमी विश्व में बैंगन का उल्लेख देखने को मिला। कुछ अभिलेखों से पता चलता है कि भारत में बैंगन की खेती 50 ईसा पूर्व में की जाती थी। इसके बाद ही बैगन पश्चिम से यूरोप और फिर अमेरिका पहुंचा। इसका श्रेय थॉमस जेफरसन को जाता है, जो फ्र ांस से बीज वापस लाए थे।

कैल्शियम भरपूर
बैगन में भारी मात्रा में कैल्शियम , मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। इससे बैंगन हड्डियों को मजबूत बनाने और हड्डियों के खनिज घनत्व में सुधार करने में मदद कर सकता है। खाने में बैंगन को शामिल करने से फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

बैंगन के न्यूट्रिशनल फैक्ट
नियासिन
थायमिन
विटामिन सी
विटामिन बी6
कोलीन
विटामिन के
बीटा कैरोटीन
विटामिन ई
प्रोटीन
फाइबर

बैंगन के कलर
गहरा बैंगनी, हरा और सफेद

बैंगन के विभिन्न व्यंजन
बैंगन का भरता
बैंगन की पकौड़ी
बैंगन की सब्जी
बैंगन का पराठा

कैंसर का खतरा कम
डॉक्टर के अनुसारन बैंगन के सेवन से कैंसर का खतरा भी कम होता है। बैंगन में कई प्रकार के ऐंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बॉडी में हानिकारक तत्वों से लडऩे में मदद करते हैं।

बीपी रहता है नॉर्मल
डॉक्टर की माने तो बैंगन की सब्जी या भरता खाने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। क्योंकि इसमें विटामिन, खनीज और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए बैंगन की सब्जी या अन्य व्यंजन खाना बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है।

वेट लूजर
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार बैंगन की सब्जी खाने से वजन सामान्य रहता है। कुछ लोगों को बैंगन की सब्जी कम पसंद आती है, लेकिन इसके खाने के फायदे भी अनेक हैं।

त्वचा में आता निखार
बैंगन सौंदर्य में भी निखार लाता है। डॉ। दीप्ती शर्मा ने बताया कि मौसम की यह सब्जी हर किसी को किसी न किसी रूप में जरूर खानी चाहिए। इसमें पाए जाने तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। सीजनली बैंगन खाने से स्कीन ग्लो करती है।

बैंगन खाने के लाभ
दिमाग के लिए फायदेमंद
मैमोरी के लिए फायदेमंद
हड्डियों की मजबूरी को जरूरी
दिल की बीमारियों का खतरा भी कम
शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

बैंगन एक स्वस्थ आहार का हिस्सा होता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सीजन की सब्जी तो सभी को खानी चाहिए। हर एक सब्जी में प्रोटीन, विटामिन जैसे तत्व तो पाए ही जाते हैं।
दीप्ति शर्मा, डायटिशियन

बैंगन की सब्जी तो हर किसी को पसंद आती है। बैंगन का भरता तो हर दिल अजीज है। कई लोग तो दाल के साथ बैंगन का भरता भी खाना पसंद करते है।
श्रुति अग्रवाल, हाउसवाइफ

सीजनल सब्जियां तो सभी खाते हैं। खास कर सर्दी के मौसम में सब सब्जी नई होती है। सभी अच्छी लगती हैं। नाश्ते में बैंगन की पकौड़ी सभी को पसंद आती है।
पायल गुप्ता, हाउसवाइफ

वैसे तो बैंगन हर सीजन में आता है। लेकिन गर्मी में बैंगन अधिकतर खराब निकलते है। सर्दी के मौसम में बैंगन फ्रेश आता है। इसकी कई प्रकार से सब्जी बनाई जा सकती है।
अंजलि, हाउसवाइफ