बरेली (ब्यूरो)। सीजन के अनुसार फैशन भी बदलता रहता है। 2024 में फैशन की नगरी में ऑलिव ग्रीन का रंग काफी तेजी चढ़ा हुआ है। हर कोई इस रंग के माया जाल में छाया हुआ दिख रहा है। चाहे वह आम आदमी हो या फिर फैशन के जगत के जाने-माने चेहरे। कपड़ों से लेकर नेल पेंट तक में लोग इस कलर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यूनीसेक्स है कलर
फैशन एक्सपर्ट मीनाक्षी खंडेलवाल ने बताया कि फैशन की दुनिया कभी भी स्थिर नहीं रहती है। पहले मिलेनियल पिंक फि र गोल्डन और मेलोड्रामैटिक पर्पल का क्रेज लोगों में था। अब एक नया कलर ट्रेंड में है और वह है ऑलिव ग्रीन। यह कलर कोई सेक्स डिपेंडेंट नहीं है। इसे मेल और फीमेल में से कोई भी बड़े आराम से पहन सकता है और अपने फैशन का शो ऑफ कर सकता है।

सटल कलर है ऑलिव ग्रीन
ऑलिव ग्रीन यूनीसेक्स कलर होने से साथ-साथ आई कैचिंग कलर भी है। यह कलर बेहद ही सटल होता है। इसे हर तरह के लुक के साथ कैरी किया जा सकता है। इस कलर को कोई भी कभी भी पहन कर बाहर निकल सकता है। इस कलर को ध्यान में रखते हुए कई सारी डिजाइन भी मार्केट में आ गई हैैं। साड़ी, सूट, कोर्ट-पैैंट हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस हर कोई इसे अपना रहा है। यह कई शेड्स में अवेलेबल है। इसलिए कई बार लोग इसे मिक्स एंड मैच कलर के साथ भी पहनते हैैं।

इस कलर का महत्व
ऑलिव ग्रीन एक ऐसा रंग है, जो आत्म-संचालन, प्राकृतिकता, और आधुनिकता का प्रतीक है। यह कलर प्राकृतिक रंगों की तरह है जो प्रकृति के साथ मिलता है। यह कलर शांति का संदेश देता है, जो व्यक्ति को शांति और सुकून का अनुभव कराता है। यह कलर लोगों को आधुनिकता के साथ जोड़ता है। यह फैशन उत्पादों को उत्कृष्टता और विशेषता का अहसास कराता है।

ये मिल रहे फैशन आइटम्स
शर्ट और टॉप्स
कैसुअल वेयर
फ ॉर्मल क्लोथ
ब्लेजर्स
सूट्स

ऑर्नामेंट्स भी हुए ऑलिव ग्रीन
ऑलिव ग्रीन कलर के हार और पेंडेंट एक आई कैची ऑप्शन है, जो मेल और फीमेल दोनों के लिए अवेलेबल है। इसे किसी भी केजुएल मीट या पार्टी में पहन कर जा सकते हैैं। फैशन डिजाइनर एलिसा स्मिथ की राय में ऑलिव ग्रीन एक ऐसा रंग है, जो न केवल प्राकृतिकता को दर्शाता है, बल्कि आपके वस्त्रों और आभूषणों को अनोखा और आधुनिक लुक देता है।

बहुत सारी हैं वैरायटी
ग्रीन कलर वैसे तो अपने में ही काफी वास्ट कलर है। इसमें कई सारे शेड्स अवेेलेबल होते हैैं, लेकिन इस समय लोगों के बीच ऑलिव ग्रीन का तबका बढ़ा हुआ है। पिछले दिनों सोनम कपूर, कृति सैनॉन, आदि कई सेलेब ने इसे पहन कर लोगों के बीच वाह वाही बटोरी। इस सीजन में मोनोक्रोमैटिक ड्रेसिंग काफी चर्चा में बनी हुई है, जो आपको स्लिम एंड टॉल लुक देती है।

ऑलिव ग्रीन कलर बहुत ही सूदिंग और सटल कलर है। लोगों में इस साल अभी से ही इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह यूनीसेक्स कलर है। इसका मतलब कोई भी इस लुक को ईजीली कैरी कर सकता है।
-मीनाक्षी खंडेलवाल, फैशन एक्सपर्ट

ग्रीन कलर वैसे भी माइंड को पीस प्रोवाइड करता है और बॉडी को रिलैक्स्ड और कूल रखता है। इसके अलावा मार्केट में आजकल इसकी काफी सारी वैरायटीज लोगों के लिए अवेलेेबल हैं फिर चाहे वो इंडियन वीयर हो या वेस्टर्न वीयर।
-मोनिशा मलिक, फैशन एक्सपर्ट