- रात 11 बजे आगरा के लिए मिलेगी एसी बस

>

BAREILLY:

अब रात को भी बरेली से आगरा के लिए एसी शताब्दी बस मिलेगी। एसी शताब्दी बस आगरा से सुबह 6.30 बजे लौटेगी। बरेली डिपो की नई एसी शताब्दी बस हर दिन रात 11 बजे रवाना होगी। जो बदायूं, कासगंज और एटा में दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। इसके बाद सुबह 6.30 बजे इसी मार्ग से बरेली को लौटेगी। इससे पहले बरेली-आगरा के बीच दो एसी शताब्दी बस चल रही थी। जोकि बरेली से सुबह 6.30 और दोपहर 2.30 बजे रवाना होती है। जो दोपहर 2.30 बजे और रात 11 बजे आगरा से बरेली को चलती थी, लेकिन नई बस के चलने से बरेली के यात्रियों को रात में बदायूं, कासगंज, एटा और आगरा जाने में दिक्कत नहीं होगी।

आगरा का किराया 293

एसी शताब्दी बस से 233 किलोमीटर का सफर 6 घंटे के अंदर पूरा किया जा सकेगा। इसका किराया भी सामान्य बसों से काफी कम होगा। अधिकारियों ने बताया कि सामान्य बस का किराया 199 रुपये है। जबकि एसी बस शताब्दी बस का किराया सिर्फ 293 रुपये रखा गया है।