-पति की हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी और परिजनों ने के साथ मिट्टी का तेल छिडकर शव को जलाने का किया प्रयास

-पुलिस के पहुंचने से पहले शव छोड़कर विवाहिता के परिजन और प्रेमी फरार

BAREILLY

दीपावली पर मायके में रह रही पत्नी से मिलने गए पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मंडे को हत्या कर दी, हत्या करने के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर शव पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो अधजली हुई बॉडी घर पर छोड़कर परिजन घर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहजहांपुर जनपद के तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंगरी-पिंगरा निवासी नन्दकिशोर की शादी करीब आठ साल पहले हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव भदपुरा निवासी राजकिशोर की बेटी सरिता सक्सेना से हुई थी। नन्द किशोर के भतीजे अजीत ने बताया कि करीब आठ माह पहले नन्दकिशोर को एक हाथ में पैरालाइसिस हो गया था जिससे उनका एक हाथ का इलाज भी चल रहा था। करीब छह माह पहले नन्दकिशोर की पत्‍‌नी सरिता सक्सेना मायके चली गई। काफी दिनों तक जब वह वापस नहीं आई तो नन्दकिशोर दीपावली वाले दिन ससुराल भदपुरा पहुंच गया था। वहां पर किसी बात पर नन्दकिशोर और सरिता में कहा सुनी हो गई। कहासुनी के बाद पत्नी सरिता सक्सेना ने नन्दकिशोर की हत्या कर दी। घर में ही शव पर मिट्टी का तेल छिडकर जलाने का प्रयास करने पर ग्रामीणो ंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर पर शव छोड़कर फरार हो गए.पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास, ससुर राजकिशोर, पत्‍‌नी सरिता, भाई, बहन सुमन प्रेमी गंठा और बहनोई राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अवैध संबंध का आरोप

मृतक के भतीजे अजीत का आरोप है कि सरिता के गांव का गंठा और पीलीभीत के न्यूरिया निवासी बहनोई राजू से अवैध संबंध थे। जिसको लेकर सरिता और नंदकिशोर में अक्सर कहासुनी हो जाती थी। आरोप है कि दीपावली पर भी नन्दकिशोर ने सरिता को गंठा के साथ देख लिया। जिसको लेकर नन्दकिशोर की सरिता ने प्रेमी गंठा और परिजनों के साथ मिलकर हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया।