- सेतु निगम और रेलवे ने पुल पर डामर बिछाने का काम किया शुरू

- सड़क डालने में लगेगा करीब एक हफ्ता, चल रही रंगाई व पुताई

बरेली : यह खबर बरेलियंस के लिए काम की है। अब आईवीआरआई ओवरब्रिज नेक्स्ट वीक से स्टार्ट होने जा रहा है। नैनीताल रोड और पीलीभीत रोड को जोड़ने वाले आइवीआरआइ ओवरब्रिज पर अगले हफ्ते वाहन दौड़ने लगेंगे। सेतु निगम और रेलवे ने पुल पर डामर बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वहां पेंटिंग का काम भी शुरू किया गया है।

वर्ष 2016 से हो रहा निर्माण

वर्ष 2016 में तत्कालीन सपा सरकार ने आईवीआरआइ रेलवे क्त्रासिंग पर फोरलेन पुल को मंजूरी दी थी। इसके निर्माण के लिए 38.23 करोड़ रुपये स्वीकृत भी किया गया। सितंबर 2016 में पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया। करीब 701 मीटर लंबे वाई आकार के पुल के क्रासिंग के ऊपर के भाग का निर्माण रेलवे को कराना था। वर्ष 2019 में पुल का एस्टीमेट रिवाइज कर 54.42 करोड़ कर दिया गया। तब रेलवे ने वहां दो अंडरपास बढ़ा दिए। सेतु निगम ने करीब आठ महीने पहले अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया। दोनों अंडरपास भी बन गए। बीते दिनों रेलवे ने बीच के भाग पर काम शुरू किया। ट्यूजडे को सेतु निगम और रेलवे ने पुल पर डामर बिछाने का काम शुरू कर दिया है।

फैक्ट फाइल

मंजूरी : वर्ष 2016

काम शुरू : सितंबर 2016

शुरुआती लागत : 38.23 करोड़

लंबाई : 701 मीटर

आकार : वाई शेप

रिवाइज एस्टीमेट : 54.42 करोड़

वर्जन

आईवीआरआई ओवरब्रिज पर डामर बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पुल की पेंटिंग भी कराई जा रही है। हफ्ते भर में काम पूरा कर लिया जाएगा।

बीके सेना, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम